फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   खनस्यूू के ग्रामीणों के चहरे खिला गये मुख्यमंत्री

खनस्यूू के ग्रामीणों के चहरे खिला गये मुख्यमंत्री

Thu, 05 Apr 2018 01:53 AM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
खनस्यूू के ग्रामीणों के चहरे खिला गये मुख्यमंत्री
भीमताल (नैनीताल)। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ओखलकांडा से खन्सयू तक आठ किलोमीटर मोटर मार्ग बनाने की घोषणा कर ग्रामीणों को बड़ी सौगात दी। इससे लोगों में खुशी है। उनका कहना है कि अब उनका सड़क और मोटर देखने का सपना पूरा हो सकेगा। सीएम ने राजकीय इंटर कॉलेज मैदान लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नैनीताल जनपद के इस विकासखंड को आगामी कुछ सालों में विकास के शिखर में पहुंचा कर रहेंगे। गांव के टीकम सिंह बोहरा, धरम सिंह, राम सिंह, दीपक बर्गली, हर्षवर्धन ने कहा कि इस मोटर मार्ग के बनने से सुरंग, रेखाकोड, मल्ला-तल्ला ओखलकांडा के गांव के लोगों को ब्लॉक तक पहुंचने में आसानी होगी।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज को डिजीटल इंटर कॉलेज बनाने की घोषणा का भी लोगों ने स्वागत किया है। उनका कहा है कि यहां के बच्चे ऑनलाइन देश-विदेश की तमाम जानकारियों से रूबरू हो सकेंगे।
विज्ञापन


गांवों में बेहतर इंटरनेट की सुविधा देंगे
सीएम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट की बेहतर तकनीकी के लिए ऑफ्टिकल फाइबर से जोड़कर बेहतर इंटरनेट सुविधा दी जाएगी। साथ ही चार चिकित्सालय अगस्तमुनि, नौगांव, भिक्यिासैंड में टैली मेडिसिन से जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed