फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बीएड प्रवेश परीक्षा शुल्क बढ़ने से घट गई आवेदकों की संख्या

बीएड प्रवेश परीक्षा शुल्क बढ़ने से घट गई आवेदकों की संख्या

Sat, 17 Mar 2018 02:35 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
बीएड प्रवेश परीक्षा शुल्क बढ़ने से घट गई आवेदकों की संख्या
बीएड - फोटो : amar ujala
हल्द्वानी। कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा इस बार बीएड प्रवेश परीक्षा शुल्क 700 रुपये बढ़ाकर 1200 रुपये कर दिए जाने से आवेदकों की संख्या घट गई है। हाल यह है कि बीएड की 4200 सीट हैं और अभी तक आवेदन सिर्फ 5500 ही भरे गए हैं। जबकि गत वर्ष 8 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इस स्थिति से परेशान विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन बीएड प्रवेश परीक्षा आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 मार्च से बढ़ाकर 23 मार्च कर दी है।
विज्ञापन

कुमाऊं भर में 49 संस्थानों में बीएड पाठ्यक्रम संचालित हो रहा है। इनमें 12 राजकीय महाविद्यालय हैं जबकि करीब 37 संस्थान निजी हैं। बीएड करने को लेकर पहले छात्र-छात्राओं में काफी क्रेज होता था लेकिन जब से बीएड दो वर्ष का हुआ है तब से इसमें विद्यार्थियों की संख्या लगातार गिर रही है, बाकी कसर विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूरी कर दी। विश्वविद्यालय ने इस बार बीएड प्रवेश परीक्षा शुल्क 700 रुपये से बढ़ाकर 1200 रुपये कर दिया है। हालांकि विद्यार्थियों को रिझाने के लिए विश्वविद्यालय ने बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल होने की योग्यता में कमी कर दी है तथा स्नातक तृतीय वर्ष में अध्ययनरत विद्यार्थियों को प्रवेश परीक्षा फार्म भरने की छूट दी गई है। इसके बावजूद आवेदकों की संख्या न बढ़ने विश्वविद्यालय प्रशासन खासा परेशान है। सूत्रों का मानना है कि अभी तक भले ही 4200 सीटों पर 5500 आवेदन फार्म भरे जा चुके हैं लेकिन इसमें से काफी बच्चे स्नातक में फेल होने या फिर दूसरे कोर्सों में दाखिला लेने के कारण इसे छोड़ देते हैं, इस तरह आवेदकों की संख्या कम होने पर सीटें भर पाने की उम्मीद भी कम ही है।
विज्ञापन


कुल सीट 4200 और अब तक आवेदन मात्र 5500
विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 23 मार्च तक बढ़ाई
एमएड की 100 सीट और आवेदन सिर्फ 180

हल्द्वानी। कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा संचालित एमएड पाठ्यक्रम विश्वविद्यालय के अल्मोड़ा कैंपस और गदरपुर के सरस्वती संस्थान में चल रहा है। इन दोनों जगह 50-50 सीटें हैं लेकिन एमएड करने वाले आवेदकों की संख्या बेहद कम है। अभी तक मात्र 180 आवेदन ही भरे गए हैं। इसमें भी विश्वविद्यालय ने पहली बार बीएड द्वितीय वर्ष में अध्ययनरत विद्यार्थियों को एमएड प्रवेश परीक्षा में शामिल होने की छूट दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो वर्षीय बीएड का शुल्क
- राजकीय महाविद्यालय में - 5 हजार रुपये प्रति वर्ष
- डिग्री कालेज में स्ववित्तपोषित - 34 हजार रुपये प्रति वर्ष
- निजी संस्थानों में स्टेट कोटा - 42 हजार प्रति वर्ष
- निजी संस्थान में प्रबंधन कोटा - 55 हजार प्रति वर्ष
- एनआरआई कोटा - 75 हजार प्रति वर्ष

पिछले वर्षों की तुलना में इस बार बीएड प्रवेश परीक्षा आवेदन कम भरे गए हैं। अधिक से अधिक विद्यार्थी बीएड प्रवेश परीक्षा फार्म भर सकें इसके लिए अंतिम तिथि 23 मार्च तक बढ़ाई गई है। इस बार विश्वविद्यालय ने पहली बार स्नातक अंतिम वर्ष में अध्ययनरत विद्यार्थियों को बीएड प्रवेश परीक्षा आवेदन फार्म भरने की छूट दी है जबकि गत वर्षों में ऐसा नहीं था तथा स्नातक उत्तीर्ण ही बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकता था।
- प्रो. आरएस पथनी, डीन एवं विभागाध्यक्ष शिक्षा संकाय, कुमाऊं विवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed