{"_id":"56fec5cb4f1c1baf45f00108","slug":"31-mlas-challenging-the-president-s-rule","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 विधायकों ने दी राष्ट्रपति शासन को चुनौती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 विधायकों ने दी राष्ट्रपति शासन को चुनौती
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल।
Updated Sat, 02 Apr 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। उत्तराखंड में सियासी संकट के दौरान राजनैतिक दलों का हाईकोर्ट की शरण लेने का दौर जारी है। पूर्व वित्त मंत्री डा. इंदिरा हृदयेश के साथ पूर्व सीएम हरीश रावत समर्थक 31 अन्य विधायकों ने शुक्रवार को हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर संविधान के अनुच्छेद 356 के तहत लगाए गए राष्ट्रपति शासन को असंवैधानिक बताते हुए चुनौती दी है। इस प्रकरण पर सुनवाई सोमवार को हो सकती है।
विज्ञापन
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता इंदिरा हृदयेश के साथ याचिका फाइल करने वाले विधायकों में दिनेश धनै, हरिदास, सरवत करीम अंसारी, ललित फर्स्वाण, मदन बिष्ट, रेखा आर्या, मनोज तिवारी, हेमेश खर्कवाल, सरिता आर्या, यशपाल आर्या, आरवी गार्डनर, मंत्री प्रसाद नैथानी, प्रीतम सिंह पंवार, हरीश चंद दुर्गापाल, दिनेश अग्रवाल, राज कुमार, हीरा सिंह बिष्ट, ममता राकेश, फुरकान अहमद, सुंदर लाल मंद्रवाल, गणेश गोदियाल, सुरेंद्र सिंह नेगी, मयूख महर, नारायण राम, विजय पाल, राजेंद्र भंडारी, प्रो. जीत राम, प्रीतम सिंह, नवप्रभात, अनुसूया प्रसाद मैखुरी तथा विक्रम सिंह नेगी शामिल हैं।
विज्ञापन
उन्होंने राष्ट्रपति शासन के आदेश पर रोक लगाने की मांग को लेकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। याचिकाकर्ताओं की ओर से हरीश रावत के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की निर्वाचित सरकार को दोबारा अस्तित्व में लाने तथा राष्ट्रपति शासन पर रोक लगाते हुए उनके सभी अधिकार बहाल करने की मांग की गई है।
विज्ञापन