{"_id":"68741678facf49963108164d","slug":"292-mm-rain-in-the-district-three-roads-closed-causing-trouble-nainital-news-c-238-1-ntl1005-116544-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: जिले में 292 मिमी बारिश तीन मार्ग बंद होने से आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: जिले में 292 मिमी बारिश तीन मार्ग बंद होने से आफत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल/हल्द्वानी। नैनीताल में रविवार सुबह धूप खिली हुई थी। लगभग दस बजे से आसमान बादलों से पटने लगा और नगर में कोहरा भी छा गया। लगभग एक बजे झमाझम बारिश हुई। जिला आपदा प्रबंधन केंद्र के मुताबिक बीते 24 घंटों में जिले में 292 मिमी बारिश हुई। जिले के तल्लीपाली-मल्लीपाली, चौपड़ा-कूल और फतेहपुर-पीपर अणिया ग्रामीण मार्ग बंद हैं। इधर हल्द्वानी में भी दोपहर में एक बार हल्की बारिश हुई। इसके बाद मौसम सुहावना रहा। मौसम विभाग ने नैनीताल समेत पर्वतीय जिलों में अगले 24 घंटे में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
रविवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 33.8 और न्यूनतम 24.8 डिग्री रहा। नैनीताल में अधिकतम 27 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
रविवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 33.8 और न्यूनतम 24.8 डिग्री रहा। नैनीताल में अधिकतम 27 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।