{"_id":"6768f0201d4184ff790be956","slug":"278-objections-received-till-last-day-on-provisional-reservation-of-municipal-corporation-wards-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haldwani: नगर निगम वार्डों के अनंतिम आरक्षण पर अंतिम दिन तक आईं 278 आपत्तियां, सबसे कम भीमताल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani: नगर निगम वार्डों के अनंतिम आरक्षण पर अंतिम दिन तक आईं 278 आपत्तियां, सबसे कम भीमताल में
Mon, 23 Dec 2024 10:37 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 23 Dec 2024 10:37 AM IST
सार
जिले के नगर निकायों में वार्डवार अनंतिम आरक्षण पर अंतिम दिन रविवार को अंतिम समय तक कुल 329 आपत्तियां दर्ज हुई। इनमें से 278 आपत्तियां नगर निगम के वार्डों की हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड निकाय चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नैनीताल जिले के नगर निकायों का वार्डवार अनंतिम आरक्षण जारी होने के बाद आपत्ति मांगीं गई थीं। प्रस्तावित आरक्षण के खिलाफ जिले के सात निकायों में 329 आपत्तियां आई हैं। इसमें सबसे अधिक हल्द्वानी नगर निगम की 278 आपत्तियां हैं। नैनीताल जिलाधिकारी ने सात निकायों के वार्डवार आरक्षण की अनंतिम अधिसूचना सोमवार को जारी की गई थी। सभी नगर निकायों में आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 22 दिसंबर शाम तीन बजे तक का समय था। तीन बजे तक प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण के बाद वार्डवार आरक्षण की अंतिम अधिसूचना तैयार की गई है।
विज्ञापन
रविवार को नगर निगम हल्द्वानी में 278, नगर पालिका नैनीताल में 30, नगर पालिका रामनगर में 10, भवाली में चार, भीमताल में एक, कालाढूंगी में दो और नगर पंचायत लालकुआं में चार आपत्तियां का निस्तारण किया गया। इसके बाद अंतिम आरक्षण सूची तैयार की गई है।
विज्ञापन