{"_id":"6a69140f053a8647d7015072","slug":"270-tins-of-illegally-transported-resin-leesa-seized-they-were-being-smuggled-hidden-in-the-cabin-haldwani-news-c-238-1-shld1020-128748-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: केबिन में छिपाकर लाया जा रहा 270 टिन अवैध लीसा पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: केबिन में छिपाकर लाया जा रहा 270 टिन अवैध लीसा पकड़ा
Wed, 29 Jul 2026 02:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 29 Jul 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
सोमवार की देर रात रानीबाग में वन विभाग की ओर से पकड़ा गया लीसे से भरा ट्रक। स्रोत : विभाग
नैनीताल। नैनीताल वन प्रभाग ने सोमवार देर रात रानीबाग बैरियर पर एक वाहन से 270 टिन अवैध लीसा पकड़ा है। वन विभाग की टीम ने वाहन को कब्जे में लेने के साथ चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
सोमवार रात अवैध लीसा परिवहन रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मनोरा रेंज के अंतर्गत रानीबाग बैरियर पर वाहन को जांच के लिए रोका गया। पहली नजर में वाहन पूरी तरह खाली दिखाई दे रहा था लेकिन शक होने पर वनकर्मियों की ओर से वाहन की गहन तलाशी ली गई। जांच में वाहन के अंदर बनाए गए गुप्त केबिन का खुलासा हुआ। केबिन खोलने पर उसमें 270 टिन अवैध लीसा छिपाकर रखा गया था। सूचना पर रेंजर नितिन पंत व अन्य कर्मी भी मौके पर पहुंचे। टीम ने चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को सीज कर काठगोदाम लीसा डिपो भिजवा दिया है।
ट्रक से 270 टिन अवैध लीसा बरामद हुआ है। आरोपी चालक गौलापार निवासी राजेंद्र नाथ गोस्वामी के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 और उत्तर प्रदेश लीसा एवं अन्य वन उपज नियमावली 1976 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश कर दिया है। वन संपदा की तस्करी रोकने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों व बैरियरों पर निगरानी और चेकिंग अभियान जारी रहेगा। ममता चंद, एसडीओ, वन विभाग