फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   26709 Disposed against fixed suit 17978

26709 नियत वाद के सापेक्ष 17978 निस्तारित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
26709 Disposed against fixed suit 17978
नैनीताल। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशों के क्रम में शनिवार को प्रदेश में भी लोक अदालतें आयोजित की गईं जिसमें 13 जिलों की न्यायालयों में 26,709 नियत वादों के सापेक्ष 17,978 वादों का निस्तारण कर करीब एक अरब चौहत्तर करोड़ छियासी लाख की समझौता राशि दिलाई गई।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायमूर्ति और सह कार्यपालक अध्यक्ष विधिक सेवा प्राधिकरण संजय कुमार मिश्रा के आदेशों के अनुपालन में सभी 13 जनपदों के जनपद न्यायालयों, पारिवारिक न्यायालयों एवं बाह्य न्यायालयों, श्रम न्यायालयों, राज्य एवं जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग एवं ऋण वसूली न्यायाधिकरण, देहरादून में कुल 128 खंडपीठ गठित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के सदस्य सचिव जिला जज आरके खुल्बे ने बताया कि हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा की खंडपीठ में 33 वादों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के अन्य जिलों में भी लगी लोक अदालत
जिले का नाम नियत वाद - निस्तारित
हाईकोर्ट 327 - 33
अल्मोड़ा 103 - 67
बागेश्वर 59 - 42
चमोली 64 - 40
चंपावत 118 - 98
देहरादून 2095 - 1943
हरिद्वार 2179 - 1770
नैनीताल 728 - 637
पौड़ी गढ़वाल 272 - 222
यूएस नगर 1868 - 1535
उत्तरकाशी 200 - 172
उपभोक्ता न्यायालय 90 - 56
ऋण वसूली अधिकरण 78 - 78
प्री-लिटिगेशन 17948 - 10771
नोट (इनके अलावा अन्य न्यायालयों में भी सुनवाई हुई।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed