फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   25 thousand rupees lost in the game, the student fabricated a false story of robbery

25 हजार रुपये गेम में हारा, छात्र ने लूट की झूठी कहानी गढ़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
25 thousand rupees lost in the game, the student fabricated a false story of robbery
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा छात्र फीस के पैसे ऑनलाइन गेम में हार गया। फीस के बाबत पूछने पर उसने घरवालों के सामने खुद के साथ लूट की झूठी कहानी सुना दी। पुलिस की पड़ताल में यह खुलासा होने पर परिजन भी हैरान हैं। पुलिस ने मामले में छात्र का पुलिस एक्ट के तहत चालान भी किया है।
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर निवासी अध्यापक का पुत्र तीनपानी स्थित एक शिक्षण संस्थान से होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहा है। पिता ने उसे फीस जमा करने के लिए 25 हजार रुपये दिए थे। उसने बुधवार दोपहर पिता को फोन पर सूचना दी कि 25 हजार रुपये बैग में थे। तीन लुटेरों ने मुक्त विश्वविद्यालय के पास उसका बैग छीनने के बाद मोबाइल तोड़ दिया। पिता ने घटना की जानकारी फोन पर पुलिस अधिकारियों को दी। एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र ने इस मामले में मंडी चौकी के उपनिरीक्षक दिलवर सिंह भंडारी को जांच के निर्देश दिए। कोतवाली पुलिस ने लूट की सूचना पर सड़क के दोनों तरफ नाकेबंदी कर दी। सीसीटीवी फुटेज देखने पर पुलिस को मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ। पुलिस ने सौरभ से कड़ाई से पूछताछ की। आखिर में छात्र ने सच्चाई बता दी। बताया कि उसने पिता को लूट की झूठी सूचना दी थी। उसने सोचा नहीं था कि बात पुलिस तक पहुंच जाएगी। फीस का पैसा वह ऑनलाइन गेम तीन पत्ती में हार गया है। उसने स्क्रीन कवर को तोड़कर लगाया था, जिससे मोबाइल टूटा हुआ लगे। जांच के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। छात्र को सबक सिखाने के लिए पुलिस ने उसका पुलिस एक्ट के तहत पांच हजार रुपये का चालान कर दिया।
विज्ञापन

मोबाइल के दुरुपयोग पर ध्यान दें अभिभावक
एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने बताया कि मोबाइल का उपयोग सही कार्य के लिए होना चाहिए। अभिभावकों को बच्चों के मोबाइल पर ध्यान देना चाहिए। इस प्रकार का गेम बच्चों के भविष्य के लिए ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed