{"_id":"69f508775010a4b8200c8c64","slug":"25-mm-of-rain-in-nainital-lake-water-level-rises-by-15-inches-nainital-news-c-238-1-ntl1003-125471-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नैनीताल में 25 मिमी बारिश, झील का जल स्तर 1.5 इंच बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नैनीताल में 25 मिमी बारिश, झील का जल स्तर 1.5 इंच बढ़ा
Sat, 02 May 2026 02:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 02 May 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। बीते 24 घंटों में हुई बारिश से नैनीझील का जल स्तर डेढ़ इंच बढ़ गया है जो पिछले वर्ष के स्तर से दो इंच अधिक है। नैनीताल में 24 घंटों के दौरान 25 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जिससे झील का जल स्तर 79.5 फीट पर पहुंच गया।
यह झील शहर को पेयजल आपूर्ति करती है और पर्यटन का केंद्र है। दैनिक खपत के कारण ग्रीष्मकाल में जल स्तर बनाए रखना चुनौतीपूर्ण होता है, खासकर इस वर्ष जब कम हिमपात हुआ है। वहीं बीच-बीच में हो रही बारिश से काफी राहत मिली है।
सिंचाई विभाग के अवर अभियंता नीरज तिवारी के अनुसार, झील के 77 फीट के सामान्य जल स्तर (जिसे पूर्व में शून्य कहा जाता था) लगभग 29 इंच पानी है। प्रतिदिन आधा से .75 इंच की खपत के अनुरूप एक माह से अधिक का पानी है। ऐसे में इस बार जल स्तर ठीक रहेगा।