Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   24-year wait for a motorable bridge at Jhulaghat; hopes rekindled by the Nepalese PM’s visit to India

पिथौरागढ़: 24 साल से झूलाघाट में मोटर पुल का इंतजार, नेपाल के पीएम के भारत दौरे से जगी उम्मीद

Sun, 22 Nov 2026 12:20 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Published by: गायत्री जोशी Updated Sun, 22 Nov 2026 12:20 PM IST
सार

झूलाघाट में काली नदी पर मोटर पुल बनने का इंतजार 24 साल से किया जा रहा है। तीन साल पहले घोषणा के बाद भी निर्माण शुरू नहीं हुआ। अब नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह के भारत दौरे से लोगों को पुल बनने की उम्मीद जगी है।

विज्ञापन
24-year wait for a motorable bridge at Jhulaghat; hopes rekindled by the Nepalese PM’s visit to India
झूलाघाट में काली नदी के ऊपर प्रस्तावित मोटर पुल के लिए चयनित जगह। - फोटो : स्रोत: पुल निर्माण समिति

विस्तार

भारत के साथ ही भारतीय सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी जिले की जनता पिछले 24 वर्षों से झूलाघाट में काली नदी पर मोटर पुल की राह देख रही है। पुल बनने से पिथौरागढ़ के व्यापारियों को भी लाभ होगा। पूर्व में दोनों देशों के बीच पुल निर्माण की सहमति बनी। बाद में यह मामला अधर में लटक गया। अब नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह के भारत दौरे पर लोगों को सीमा पर मोटर पुल निर्माण की उम्मीद जगी है।

विज्ञापन

उद्योग वाणिज्य संघ बैतड़ी के अध्यक्ष और झूलाघाट मोटर पुल निर्माण समिति के संयोजक नर बहादुर चंद ने बताया कि 24 वर्ष पहले पुल निर्माण समिति ने पुल निर्माण के पक्ष में बैतड़ी जिले के 10 हजार लोगों का हस्ताक्षर युक्त पत्र नेपाल सरकार और भारतीय राजदूतावास को भेजा गया।

विज्ञापन

आठ वर्ष पूर्व नेपाल के तत्कालीन प्रधानमंत्री को भी ज्ञापन दिया। इसके बाद बैतड़ी के लोगों ने जिला कार्यालय में 37 दिनों तक धरना-प्रदर्शन किया। पूर्व पीएम शेर बहादुर देउबा, पुष्प कमल दहाल, केपी ओली, बाबुराम भट्टाराई भी अपने बैतड़ी भ्रमण के दौरान झूलाघाट में मोटर पुल बनाने का वादा कर चुके हैं, लेकिन मामला आगे नहीं बढ़ पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल के सीमावर्ती जिलों के साथ ही पिथौरागढ़ को भी मिलेगा लाभ

मोटर पुल बनने से बैतड़ी के साथ ही डडेलधुरा और दार्चुला जिले के लोगों को भारत से बड़े स्तर पर व्यापार करने का अवसर मिलेगा। सीमावर्ती भारतीय बाजारों में भी रौनक बढ़ेगी। पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के व्यापारियों और अन्य लोगों को भी फायदा होगा। पुल बनने से बैतड़ी के ग्राहक सीधे अपनी गाड़ियों से पिथौरागढ़ बाजार पहुंच सकेंगे, जिससे उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधाएं, गुणवत्तायुक्त उत्पाद कम कीमतों पर हासिल हो पाएंगे। इस सबके बीच सभी की नजरें अब 22 नवंबर को प्रधानमंत्री बालेंद्र के भारत दौरे पर लगी हैं। नर बहादुर चंद कहते हैं हमें भरोसा है कि प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह मोटर पुल निर्माण संबंधी बातचीत भारत के साथ आगे बढ़ाकर बैतड़ी वासियों की सुविधाओं का ध्यान रखेंगे।



पीएम मोदी के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुई थी मोटर पुल निर्माण की घोषणा

तीन वर्ष पूर्व भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में अपने समकक्ष पुष्प कमल दहाल के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में झूलाघाट मोटर पुल की घोषणा की गई थी। भारतीय सर्वेक्षण टीम ने तय किया कि नेपाल में झूलाघाट के मौरा टैक्सी स्टैंड से नेपाल एपीएफ शिविर के आसपास तथा भारतीय क्षेत्र झूलाघाट में एसएसबी शिविर के ऊपर दूसरी सड़क से लगभग 500 मीटर लंबा पुल बनाया जाएगा। तब से यह मामला लटका हुआ है। वहीं धारचूला के छारछुम में मोटर पुल और अन्य जगहों पर झूला पुलों का निर्माण कर लिया गया है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed