फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दूरबीन से कान के पर्दे के ऑपरेशन पर व्याख्यान

दूरबीन से कान के पर्दे के ऑपरेशन पर व्याख्यान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
दूरबीन से कान के पर्दे के ऑपरेशन पर व्याख्यान
रामनगर (नैनीताल)। ईएनटी डॉक्टरों के प्रांतीय संगठन की ओर से ग्राम ढिकुली स्थित रिजॉर्ट में यूएसएडीकॉन-2019 नाम से तीन दिवसीय सेमिनार आयोजित किया जा रहा है। इसके दूसरे दिन शनिवार को दिल्ली, चंडीगढ़, हल्द्वानी, लखनऊ से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दूरबीन के जरिए कान के पर्दे के ऑपरेशन पर व्याख्यान दिया।
विज्ञापन

कई शहरों से पहुंचे विशेषज्ञ चिकित्सकों ने गली हड्डियों को निकालने, लेजर से नाक, गले के ऑपरेशन, बहरे बच्चों के लिए कॉकप्लेयर इम प्लेज को लाभदायक बताया। गले की गांठ निकालने की विधि बताई। दूरबीन के जरिए कान के पर्दा लगाने की जानकारी दी। सर गंगाराम अस्पताल दिल्ली के ईएनटी डॉ. एके लहरी, लखनऊ के डॉ. राकेश श्रीवास्तव, मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के विभागाध्यक्ष डॉ. जेसी पासी, पीजीआई चंडीगढ़ के डॉ. विर्क, लखनऊ के डॉ. राकेश श्रीवास्तव, दिल्ली के डॉ. रवि मेहर ने भी अनुभव बांटे। डॉ. एचएल जोशी ने आधुनिक तकनीक से उपचार पर जोर दिया। आयोजक डॉ. एचएल कुशवाहा, डॉ. भावना पंत, डॉ. शहजाद, डॉ. रश्मि पाल आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन


दूरबीन से करें कान के पर्दे का ऑपरेशन
ईएनटी डॉक्टरों के सेमिनार में विशेषज्ञों ने कई बीमारियों पर दी राय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed