फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कुमाऊं विवि की दरियादिली: एमए संगीत में 200 में से दे दिए 223 नंबर

कुमाऊं विवि की दरियादिली: एमए संगीत में 200 में से दे दिए 223 नंबर

Tue, 08 May 2018 01:57 AM IST
Updated Tue, 08 May 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
कुमाऊं विवि की दरियादिली: एमए संगीत में 200 में से दे दिए 223 नंबर
एमए संगीत तृतीय सेमेस्टर की मार्कशीट - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। कुमाऊं विश्वविद्यालय की दरियादिली का भी कोई जवाब नहीं है। एमबीपीजी कॉलेज के एमए संगीत तृतीय सेमेस्टर के 14 विद्यार्थियों को पूर्णांक 200 वाली परीक्षा में 223 अंक मिल गए। अंकतालिकाओं में त्रुटि होने से विद्यार्थी परेशान हैं। उन्होंने कॉलेज की प्राचार्य से इस संबंध में लिखित शिकायत की है।
विज्ञापन


किसी विद्यार्थी को 223 तो किसी को 211 अंक दिए गए हैं। उन्होंने प्राचार्य को इस गड़बड़ी के बारे में बताया और इसे ठीक कराने की मांग की। विद्यार्थियों का कहना था कि चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं होने वाली हैं और तृतीय सेमेस्टर के रिजल्ट में इस तरह की खामियां आ रही हैं।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. रेखा पांडेय ने बताया कि पता चला है कि परीक्षा परिणाम में पूर्णांक 400 अंकित होने चाहिए थे लेकिन यह 200 अंकित हो गया। शिकायत करने वालों में काजल बिष्ट, कोमल पाठक, गीतिका खाती, रविंद्र सिंह राणा, जया पनेरु, कल्पना अधिकारी, भावना दिवाकर, निर्मला कार्की, सपना जोशी, सीमा मेहरा, रिया पांडेय, राहुल कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमए संगीत तृतीय सेमेस्टर की मार्कशीटों में त्रुटिवश पूर्णांक 400 के स्थान पर 200 छपने की जानकारी मिली थी जिस पर मार्कशीटों में सुधार कर पुन: भेज दिया गया है। यह त्रुटि कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है।
- प्रो. संजय पंत, परीक्षा नियंत्रक कुमाऊं विवि

पोर्टल न खुलने से दो हजार से अधिक विद्यार्थी नहीं भर सके परीक्षा फार्म
हल्द्वानी। एमबीपीजी कालेज के स्नातक एवं स्नातकोत्तर के द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं कुमाऊं विश्वविद्यालय का पोर्टल न खुलने के कारण ऑनलाइन परीक्षा फार्म नहीं भर सके। उन्होंने प्राचार्य को घेराव कर ऑफलाइन परीक्षा फार्म भरने की अनुमति देने की मांग की।


सोमवार दोपहर दर्जनों छात्र-छात्राएं नवनियुक्त प्राचार्य डा. रेखा पांडेय के पास पहुंचे। उनका कहना था कि ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि सात मई निर्धारित की थी लेकिन पोर्टल पांच मई से न खुलने के कारण वे परीक्षा फार्म नहीं भर सके। बाद में प्राचार्य को बताया गया कि द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा में करीब नौ हजार विद्यार्थी शामिल होंगे मगर परीक्षा फार्म केवल लगभग सात हजार ही जमा हुए हैं, इस आधार पर दो हजार से अधिक विद्यार्थी परीक्षा फार्म भरने से अभी छूटे हैं।

प्राचार्य डा. पांडेय ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा जानकारी दी गई है कि परीक्षा फार्म भरने की तिथि दस मई तक बढ़ा दी गई है।


एमबी कॉलेज में एमए संगीत तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थी मार्कशीट लेकर पहुंचे प्राचार्य के पास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed