{"_id":"5ad8ff284f1c1b350a8b5746","slug":"21524170536-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन से भूख हड़ताल में बैठे अनशनकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन से भूख हड़ताल में बैठे अनशनकारी
Updated Fri, 20 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। ट्रंचिंग ग्राउंड हटाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी आमरण अनशन जारी रहा। इसके लिए साजिद सिद्दीकी, अताउल्ला खान शनिबाजार में भूख हड़ताल पर बैठे रहे। इसलिए बेस अस्पताल के डॉक्टरों की टीम बृहस्पतिवार को धरना स्थल पर पहुंची। टीम ने दोनों अनशनकारियों का वजन, ब्लड प्रेशर की जांच की। टीम ने जांच रिपोर्ट प्रशासन को सौंप दी है।
आंदोलन को समर्थन देने के लिए राजनीतिक दल, सामाजिक संस्थाओं के लोग सभा स्थल पर आते रहे। उन्होंने नगर निगम से अविलंब ट्रंचिंग ग्राउंड दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग की। वहीं अनशन स्थल पर मौजूद लोगों ने दो टूक कहा कि दोनों अनशनकारियों को नुकसान हुआ तो इसके लिए क्षेत्र की जनता सड़कों पर उतरेगी। इस दौरान इंदिरानगर जन विकास समिति के अध्यक्ष जाहिद अंसारी, तौफीक अहमद, इकरार अहमद, सरताज आलम, तसलीम अंसारी, गोविंद बगड़वाल, शराफत खान, नईम अंसारी, रेहान अंसारी, अबू तसलीम आदि थे।