{"_id":"5ac52f584f1c1bf0618b5896","slug":"21522872152-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन 16 लोग हुए आवारा कुतों का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन 16 लोग हुए आवारा कुतों का शिकार
Updated Thu, 05 Apr 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
dogs
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। शहर की सड़कों पर चल रहे हैं तो खूंखार कुत्तों से सावधान रहें। कुत्ते राह चलते लोगों को निशाना बना रहे हैं। मंगलवार को 28 को नोचा था बुधवार को 16 लोगों पर हमला किया गया। पीड़ितों ने बेस अस्पताल में पहुंचकर एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगवाए। लोगों में दहशत है।
बढ़ती गर्मी के चलते कुत्तों के स्वभाव में भी परिवर्तन नजर आने लगा है। मंगलवार को नगर और आसपास के क्षेत्र में आवारा कुत्तों ने 30 लोगों को काट लिया था जबकि बुधवार को भी कुत्तों का आतंक जारी रहा। बुधवार को सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक बेस अस्पताल में ऐसे 16 लोग पहुंचे जिन्हें कुत्तों ने निशाना बनाया था। सभी ने अस्पताल में इलाज कराने के बाद एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगवाए।
इन्हें बनाया निशाना
नवीन तिवारी (39) फुटकुआं, प्रिया (6) जवाहर नगर, दीपा (38) गौरापड़ाव, सिराज (18) लामाचौड़, हरीश जोशी (4) कमलुवागांजा, राकेश (6) लामाचौड़, दयाकिशन (12) तल्ला बमौरी, पार्वती तिवारी (62) हल्दूचौड़, भावना देवी (35) कमलवागांजा, यश पलड़िया (12) लामाचौड़, पारस (6) पुरानी चांदमारी काठगोदाम, किशन राम (7) लामाचौड़, गौरूबीबी (41) लामाचौड़, कुंज (4) आवास विकास, फरियाद अहमद (60) टनकपुर रोड हल्द्वानी और भूपेंद्र सिंह (27) लालकुआं।
विज्ञापन
-नगर निगम के पास अभी कुत्तों को पकड़ने के लिए प्रशिक्षित कर्मचारी नहीं है। कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने की योजना बनाई गई है। प्रशिक्षित स्टाफ के मिलते ही आवारा कुत्तों को पकड़कर एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगाए जाएंगे।
चंद्र सिंह मर्तोलिया, नगर आयुक्त