फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   मुख्यमंत्री का जनता दरबार अब नहीं होगा

मुख्यमंत्री का जनता दरबार अब नहीं होगा

Thu, 05 Apr 2018 01:32 AM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री का जनता दरबार अब नहीं होगा
हल्द्वानी। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान परिषद की किताबों के मामले में हल्द्वानी में प्रस्तावित मुख्यमंत्री और विद्यालयी शिक्षा मंत्री का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि पब्लिक स्कूलों की हड़ताल समाप्त होने की वजह से यह फैसला किया गया। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने अपने दो मोबाइल नंबर जारी करते हुए अभिभावकों से कोई भी शिकायत सीधे उन्हीं से करने को भी कहा है।
विज्ञापन

पब्लिक स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबों से ही पढ़ाने के सरकार के आदेश के खिलाफ पब्लिक स्कूल एसोसिएशन हल्द्वानी ने हड़ताल का ऐलान किया था। इसके जवाब में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने आठ अप्रैल को हल्द्वानी में खुले दरबार के आयोजन का ऐलान किया था। इस खुले दरबार में मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को अभिभावकों से रूबरू होना था। बुधवार को पीएसए हल्द्वानी ने हड़ताल वापस ली तो सरकार ने भी मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थगित कर दिया। भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुरेश तिवारी ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन

इसी मामले में एक कदम आगे बढ़ाते हुए शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने दो मोबाइल नंबर जारी किए हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि एनसीईआरटी की किताबों के अतिरिक्त किसी अन्य किताब को खरीदने का दबाव बनाया जाता है तो इन नंबरों पर सीधे शिकायत की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने जारी मोबाइल नंबर, कहा-यहां कर सकते हैं शिकायत
ये नंबर जारी हुए
9412089301, 8395889301

निजी स्कूलों के संचालकों को कोई परेशानी है तो समाधान के लिए संपर्क कर सकते हैं। अभिभावकों को किसी एक दुकान से किताबें खरीदने को कहा जाता है तो शिकायत की जा सकती है।
- अरविंद पांडे शिक्षा मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed