{"_id":"5a46a7114f1c1b0f788b5a3f","slug":"21514579729-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं 31 दिसंबर को कम न पड़ जाएं रोडवेज की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं 31 दिसंबर को कम न पड़ जाएं रोडवेज की बसें
Updated Sat, 30 Dec 2017 02:25 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand roadways
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। नैनीताल में नए साल की पूर्व संध्या पर पर्यटकों की भीड़ बढ़ी तो पहाड़ के अन्य रूटों को बसें नहीं मिलेंगी। डीएम ने रोडवेज प्रबंधन से 31 दिसंबर को नैनीताल रूट पर बसें बढ़ाने के आदेश दिए हैं। उधर टायर नहीं होने के कारण दस बसें खड़ी हैं।
जिलाधिकारी नैनीताल दीपेंद्र चौधरी ने नैनीताल में पर्यटक बढ़ने की दशा में रोडवेज से बसें बढ़ाने के आदेश दिए हैं। इससे रोडवेज प्रबंधन के माथे पर बल पड़ गया है। सहायक महाप्रबंधक इंद्रा जंगपांगी ने बताया कि हल्द्वानी डिपो की आठ बसें नैनीताल को जा रही हैं। डीएम ने 31 दिसंबर के लिए तैयार रहने के लिए कहा है। हल्द्वानी डिपो की 10 बसें टायरों के अभाव में खड़ी हैं। नैनीताल में पर्यटकों की भीड़ बढ़ी तो पहाड़ के अन्य रूटों की बसों को नैनीताल भेजा जाएगा। इससे अन्य रूटों के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।