फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   212 health workers vaccinated

212 स्वास्थ्य कर्मियों का हुआ टीकाकरण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
212 health workers vaccinated
बेस अस्पताल अल्मोड़ा में टीका लगवाते मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरजी नौटियाल। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा/रानीखेत। कोरोना टीकाकरण अभियान जारी है। बृहस्पतिवार को अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले में 212 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया। अल्मोड़ा बेस अस्पताल में 55, राजकीय अस्पताल रानीखेत में 37, सीएचसी बैजनाथ में 80 और बागेश्वर सीएमओ कार्यालय में बनाए गए टीकाकरण केंद्र में 40 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया।
विज्ञापन

अल्मोड़ा बेस अस्पताल में बृहस्पतिवार को सुबह 9:30 बजे से टीकाकरण की शुरूआत हुई। टीकाकरण केंद्र में मेडिकल कॉलेज और निजी अस्पतालों के 100 स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण के लिए चिह्नित किया गया था। केंद्र में कुल 55 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरजी नौटियाल भी केंद्र में टीका लगवाने पहुंचे। उन्होंने सभी से टीका लगवाने की अपील की। सीएमओ डॉ. सविता ह्यांकी ने बताया कि शुक्रवार को बेस अस्पताल अल्मोड़ा और राजकीय अस्पताल रानीखेत में टीकाकरण किया जाएगा। इधर बेस अस्पताल में टीकाकरण कक्ष का पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी ने निरीक्षण किया। केंद्र में तैनात कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

रानीखेत राजकीय अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर में बृहस्पतिवार को कुल 93 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाना था। इनमें से कुल 37 लोगों का ही टीकाकरण हुआ। राजकीय अस्पताल के वार्ड ब्वाय रमेश जोशी को सबसे पहले टीका लगा। डार्क रूम असिस्टेंट एक्सरे रूम भावना भंडारी, डॉ. केएस बंगारी, मेडिकल स्टोर के हरीश सिंह बिष्ट आदि ने भी कोरोना का टीका लगाया। टीकाकरण का कार्य वैक्सीनेशन अधिकारी फार्मासिस्ट एनपी आर्या ने किया। प्रभारी सीएमएस डॉ. वीके गड़कोटी ने बताया कि टीकाकरण के बाद किसी को परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed