फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   21 injured after Tractor-trolley full of devotees overturned in ramnagar

Road Accident: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 21 घायल; भर्ती कराया, 35 लोग थे वाहन में सवार

Tue, 10 Sep 2024 07:36 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 10 Sep 2024 07:36 AM IST
सार

गर्जिया मंदिर परिसर में कोसी नदी में गणपति की मूर्ति का विसर्जन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ऊधमसिंह नगर और यूपी के 21 श्रद्धालु घायल हो गए।

विज्ञापन
21 injured after Tractor-trolley full of devotees overturned in ramnagar
श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

रामनगर के गर्जिया मंदिर परिसर में कोसी नदी में गणपति की मूर्ति का विसर्जन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ऊधमसिंह नगर और यूपी के 21 श्रद्धालु घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो श्रद्धालुओं को रेफर किया गया है। ट्रैक्टर ट्रॉली में 35 से अधिक लोग सवार थे।

जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को सुल्तानपुर पट्टी (ऊधमसिंह नगर) के पास किशनपुर मसवासी (सीतारामपुर) से 35 श्रद्धालुओं का दल ट्रैक्टर-ट्रॉली से गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए रामनगर गर्जिया मंदिर पहुंचा था। लौटते समय ढिकुली के पास मोड़ पर ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani News: पांच साल की बच्ची से स्कूल में छेड़छाड़, कोतवाली में हंगामा; लोगों ने शिक्षक पर लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा होते ही वाहन में सवार श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से रामनगर अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल हरवती देवी और नीतू को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से घटना की जानकारी ली।

इनका चल रहा रामनगर में इलाज
ओमकार दिवाकर, अमित, दीपाली, अक्षरा, सचिन, रोहित कुमार, सोना, रोहित, अभिषेक, अंकित, आदेश, दीपक पुत्र सुरेश, मीनाक्षी, सानिया, माया देवी, दीपक पुत्र तेजपाल, रिद्धि, जमुनी कुमारी और रिजवान। इन घायलों का इलाज रामनगर अस्पताल में चल रहा है। शेष लोगों को मामूली चोट आई थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed