{"_id":"5f1208ee8ebc3e6364047074","slug":"21-corona-positive-cases-were-again-found-in-the-district-haldwani-news-hld390102510","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में फिर 21 कोरोना पॉजिटिव केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में फिर 21 कोरोना पॉजिटिव केस मिले
विज्ञापन
हल्द्वानी। जिले में कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज जिले में 21 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें तीन पॉजिटिव मरीज एक स्वास्थ्य कर्मी के रिश्तेदार हैं, जबकि तीन एक ही परिवार के हैं।
एंटीजन रैपिड किट से आज 14 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। जबकि आरटीपीसीआर से सात मामले सामने आए। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि कुछ लोग एसटीएच में भर्ती हैं। जबकि कुछ संपर्क में आए लोग हैं। बताया कि सभी को एसटीएच भेजा जा रहा है। बताया कि जिले में 101212 की कोरोना जांच को सैंपल लिए गए। 613 पॉजिटिव निकले और 9160 की रिपोर्ट निगेटिव आई। सात के सैंपल रिजेक्ट हुए और 166 के सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। आज 175 सैंपल जांच को भेजे गए। बताया एंटीजन रैपिड किट से 642 के सैंपल लिए गए और 47 पॉजिटिव आ चुके हैं जबकि 595 निगेटिव आए हैं। पांच कोविड केयर सेंटर में 260 लोग भर्ती हैं।
पालम सिटी में स्वास्थ्य विभाग ने की स्क्रीनिंग, बुखार नहीं मिला
हल्द्वानी। पालम सिटी में अतिथि रेस्टोरेंट के मालिक और उनकी पत्नी के पॉजिटिव आने के बाद आज स्वास्थ्य विभाग ने लोगों की स्क्रीनिंग की। साथ ही नगर निगम की टीम ने सैनिटाइजेशन किया।
विज्ञापन
एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि पालम सिटी के तीन घरों में तीन घरों में 14 लोगों की जांच की गई। किसी में बुखार, कफ या सांस में तकलीफ के लक्षण नहीं मिले। राजपुरा, इंदिरा नगर, नई बस्ती, आवास विकास, काठगोदाम, बिंदुखत्ता, पनचक्की चौराहा दमुवाढूंगा, 25 एकड़ कालोनी लालकुआं, हरिपुर सूखा आदि में सर्विलांस किया गया। किसी में बुखार, कफ या सांस फूलने के लक्षण नहीं मिले हैं। पालम सिटी में डॉ. अरविंद पाठक, सुनीता नागरकोटी, इंगिता, प्रहलाद सिंह खंपा, दीपा बिष्ट और उमा दरम्वाल टीम में थे।