{"_id":"5cbe2bb3bdec2214183558f6","slug":"201555966899-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरती को बचाने को जनजागरूकता जरूरी : कल्याण सिंह मैती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरती को बचाने को जनजागरूकता जरूरी : कल्याण सिंह मैती
विज्ञापन
International Earth Day 2019
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। यहां गैस गोदाम रोड स्थित नगरपालिका ऑडिटोरियम में सोमवार को कल्पतरु वृक्षमित्र समिति का तीसरा स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। इसमें जाने-माने पर्यावरणविद और मैती आंदोलन चमोली के प्रणेता कल्याण सिंह रावत ने प्रकृति, पर्यावरण, धरती को बचाने के लिए जागरूक होने का आह्वान किया।
रावत ने कहा कि प्रकृति हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है। हमारे वेद, पुराणों में भी पर्यावरण संरक्षण का संदेश है लेकिन पश्चिमी संस्कृति का अंधानुकरण कर हम अपनी प्राचीन संस्कृति को भुला बैठे हैं। यह मौजूदा पर्यावरण संकट का बड़ा कारण है। उन्होंने मैती आंदोलन से जुड़े कई अनुभव भी बांटे। समारोह में हर वर्ष हजारों फलदार पौधे बांटने के लिए हल्द्वानी निवासी डॉ. आशुतोष पंत को इस साल का कल्पतरु वृक्षमित्र सम्मान प्रदान किया गया। संस्थापक अतुल मेहरोत्रा की अध्यक्षता में डॉ. अनुपम शुक्ल और गणेश रावत ने संचालन किया। इस दौरान में नगरपालिका अध्यक्ष हाजी मो. अकरम, ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी, सीओ पंकज गैरोला, बीईओ बीएन पांडे, मितेश्वर आनंद, एसपी नौटियाल, डॉ. धनेश्वरी घिल्डियाल, संतोष मेहरोत्रा, प्रभात ध्यानी, मनोहर मनराल, सत्यप्रकाश मिश्र, हेम भट्ट, नवीन पोखरियाल, कैप्टन पीएस बिष्ट, सुधीर सुंदरियाल, बीएन शर्मा, पूरन पांडे, दिनेश चंद्रा, सुभाष नौटियाल, बीएस डंगवाल, वसीम रजा आदि थे।
डॉ. आशुतोष पंत को मिला कल्पतरु सम्मान
धरती को बचाने के लिए जनजागरूकता जरूरी : कल्याण सिंह मैती
मैती आंदोलन के प्रणेता ने बच्चों को संबोधित किया