{"_id":"5c535f0ebdec22129c2d9d73","slug":"201548967694-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात नलकूप नहीं हुए दुरुस्त, पेयजल को हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात नलकूप नहीं हुए दुरुस्त, पेयजल को हाहाकार
विज्ञापन
drinking water
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। सर्दियों में भी जलसंस्थान की पेयजलापूर्ति लड़खड़ाने से 20 हजार से अधिक आबादी को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। छड़ायल सुयाल, डहरिया, प्रेमपुर लोशज्ञानी, गौलापार लाखनमंडी के बाद अब देवपुर कुरिया नत्थोपुर पाडली, रामड़ी आनसिंह के ट्यूबवेल भी फुंक गए हैं। महालक्ष्मी विहार फेज वन स्थित 18 दिनों से अधिक ट्यूबवेल खराब होने से क्षेत्र के लोग हलाकान हैं। सात ट्यूबवेल खराब होने से क्षेत्र के लोगों को महंगे दामों में टैंकर खरीद कर प्यास बुझानी पड़ रही है। इससे प्राइवेट टैंकरों से पानी बेचने वालों की मौज आ गई है।
जलसंस्थान ने दावा किया था कि खराब ट्यूबवेलों की जल्द मरम्मत हो जाएगी मगर दावे हवाई साबित होकर रहे गए हैं। जलसंस्थान के अधिकारी किसी ट्यूबवेल को स्वैप के अधीन ग्रामसभा का बता दे रहे हैं तो किसी को सिंचाई विभाग का। छड़ायल सुयाल क्षेत्र में वीवीआईपी यानी कि प्रदेश के राजस्व मंत्री यशपाल आर्या समेत भाजपा के कई बड़े नेता रहते हैं मगर इस क्षेत्र का ट्यूबवेल अब तक सही न होने के कारण क्षेत्रीय लोगों को पेयजल की काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि देवपुर कुरिया नत्थोपुर पाडली, रामड़ी आनसिंह के ट्यूबवेल तीन दिनों से खराब हैं। अधिकारी इन ट्यूबवेलों की मरम्मत के दावे कर रहे हैं मगर समस्या जस की तस बनी है। जलसंस्थान के ईई विशाल कुमार का कहना है कि ट्यूबवेलों की मरम्मत का कार्य चल रहा है।
सात ट्यूबवेल खराब, 20 हजार से अधिक आबादी पेयजल को तरसी
जलसंस्थान के अधिकारी स्वैप और सिंचाई का बताकर झाड़ रहे पल्ला
टैंकरों से पानी बेचने वालों की आई मौज