फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अगले 72 घंटों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट

अगले 72 घंटों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट

Sat, 04 Aug 2018 02:19 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
अगले 72 घंटों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट
rain shimla
हल्द्वानी। कुमाऊं के तीन जिलों पर अगले 72 घंटे भारी पड़ सकते हैं। पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। दूसरी ओर झमाझम बरस रहे मेघ से अधिकतम पारा लुढ़क गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर रात मूसलाधार बारिश हुई। साथ ही शुक्रवार को भी मूसलाधार बारिश हुई। कुछ देर के लिए सूर्यदेव के दर्शन भी हुए। पूरे दिन हल्की फुहार पड़ती रही। अधिकतम तापमान 29.2 और न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा। दूसरी और झमाझम बारिश के कारण मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, पौड़ी, टिहरी, चमोली और रुद्रप्रयाग में भी भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। जबकि राज्य के अन्य स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल के लिए चेतावनी
झमाझम बरस रहे मेघ, अधिकतम तापमान गिरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed