{"_id":"5ae389594f1c1b340a8b6c70","slug":"201524861273-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल और सड़क की समस्या से जूझ रहे करायल जौलासाल के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल और सड़क की समस्या से जूझ रहे करायल जौलासाल के लोग
Updated Sat, 28 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। करायल जौलासाल गांव के लोग पेयजल और टूटी फूटी सड़क की समस्याओं से जूझ रहे हैं। ग्रामीण नेताओं से लेकर सरकारी महकमों के अधिकारियों के चक्कर काट थक चुके हैं मगर उनकी किसी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। हाल यह है कि ग्रामीणों को प्यास बुझाने के लिए या तो टैंकरों से पानी खरीदना पड़ रहा है या फिर दूरदराज के क्षेत्रों से पानी ढोना पड़ रहा है। करायल जौलासाल में नारायणपुरम कालोनी में जहां पूर्व केंद्रीय मंत्री बची सिंह रावत का मकान है उसके बराबर वाली गली में पेयजल को लेकर हाहाकार मचा है।
हमारी कोई सुनता नहीं
नारायणपुरम में पेयजल और सड़क की समस्या से बहुत परेशान हैं। हमारी बात कोई सुनता ही नहीं। - भावना सनवाल
कालोनी की सड़क टूटी होने की वजह से आयेदिन बच्चों के चोट लगती रहती है। आखिर किससे मिलें जो हमारी समस्या दूर हो सके। - दिनेश चंद्र त्रिपाठी
सड़क बनवाने के लिए कई बार प्रार्थनापत्र दिए मगर अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। - पुष्पा भाकुनी
खराब सड़क की समस्या के लिए काफी समय से विभागों के चक्कर काट रहे हैं, मगर कोई नहीं सुनता
- प्रेमा त्रिपाठी
नेताओं और अधिकारियों को मांगपत्र दिया मगर किसी ने हमारी समस्या नहीं देखी। हम लोग बहुत परेशान हैं।
- राकेश सनवाल
गर्मियों में पेयजल की बड़ी समस्या है। पीने के पानी के लिए हमें इधर - उधर से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है।
- सावित्री कबडोला
करायल जौलासाल में पेयजल की समस्या दूर कराने के लिए ट्यूबवेल निर्माण और सड़कों के लिए कई प्रस्ताव दिए मगर आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। डीएम एवं सीडीओ को भी प्रस्ताव दिए, आज तक पता नहीं लगा क्या हुआ।
- विजय लक्ष्मी, ग्राम प्रधान
चिट्ठी घूमती रही पर नहीं बनी सड़क
हल्द्वानी। करायल जौलासाल में सड़क निर्माण का मामला काफी दिलचस्प है। इस गांव में नारायणपुर कालोनी में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री बची सिंह रावत भी रहते हैं। नारायणपुरम विकास समिति के अध्यक्ष संजय सिंह भाकुनी और कोषाध्यक्ष जनार्दन सनवाल ने सड़क का निर्माण कराने के लिए मांगपत्र पूर्व केंद्रीय मंत्री बची सिंह रावत को दिया। उन्होंने सड़क निर्माण कराने की संस्तुति करते हुए भाजपा के क्षेत्रीय विधायक बंशीधर भगत को 27 जून 2017 को पत्र भेज दिया। विधायक भगत ने मांगपत्र मिलने पर उसे लोनिवि के अधीक्षण अभियंता को कार्रवाई करने के निर्देश के साथ भेज दिया। लोनिवि के अधीक्षण अभियंता बीसी विनवाल ने 4 सितंबर 2017 को लोनिवि के निर्माण खंड के ईई को भेज दिया। मजेदार बात यह है सड़क निर्माण की चिट्ठी दस माह से इधर से घूम रही मगर लोगों की समस्या आज तक जस की तस है।