फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पेयजल किल्लत से परेशान महिलाओं ने की सड़क जाम

पेयजल किल्लत से परेशान महिलाओं ने की सड़क जाम

Sat, 17 Mar 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
पेयजल किल्लत से परेशान महिलाओं ने की सड़क जाम
हल्द्वानी। गर्मी शुरू होने के साथ ही शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में पेयजल का संकट गहराने लगा है। आरटीओ रोड में नलकूप खराब होने से करीब चार सौ परिवारों को पानी नहीं मिल पा रहा रहा है। पेयजल किल्लत से परेशान क्षेत्र की महिलाओं ने शुक्रवार को कालाढूंगी रोड में कुसुमखेड़ा पर जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता दफ्तर के बाहर मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। बाद में मौके पर पहुंचे अधिकारियों के आश्वासन पर महिलाओं ने जाम खोला।
विज्ञापन

पेयजल किल्लत से परेशान छड़ायल, नयाबाद, आरटीओ रोड क्षेत्र के लोगों ने सड़क पर जाम लगाने के दौरान कहा कि वह लंबे समय से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। समस्या हल करने के लिए पेयजल मंत्री से भी अनुरोध कर चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं किया गया है। उन्होंने जलसंस्थान के सहायक अभियंता रवि लोसाली को चेतावनी दी कि जल्द ही पेयजल किल्लत से निजात नहीं दिलाई गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। जाम लगाने वालों में रेखा, भावना, ममता, सुमन, किरन, दया, अंकिता, राधिका, मोहनी, शेर सिंह, मोहन सिंह, चंदन बिष्ट, किशोरी दत्त लोहनी, गोपाल सिंह रौतेला, मोहन सिंह गैड़ा, प्रदीप सिंह, जगदीश चंद्र जोशी, मथुरादत्त आदि थे। सहायक अभियंता रवि लोसाली द्वारा जल्द नलकूप ठीक कर पेयजल आपूर्ति सुचारु किए जाने के आश्वासन पर क्षेत्रवासियों ने जाम खोला।
विज्ञापन


आरटीओ रोड हरिनगर में नलकूप खराब होने से इलाके में पेयजल का संकट बना है। विभागीय टैंकरों से पेयजल वितरित किया जा रहा है। नलकूप की मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया है। दो तीन दिन में पेयजल आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी। - संतोष कुमार उपाध्याय, अधिशासी अभियंता जलसंस्थान।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed