फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   वोटर नहीं बने हैं तो अब भी है मौका

वोटर नहीं बने हैं तो अब भी है मौका

Thu, 18 Jan 2018 02:08 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
वोटर नहीं बने हैं तो अब भी है मौका
मतदाता
हल्द्वानी। नगर निगम के साठ वार्डों में मतदाता सूची तैयार कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर अलग-अलग वार्डों के लिए संगणक और सुपरवाईजरों की तैनाती की गई। बृहस्पतिवा को इसे अंतिम रूप देते हुए डोर डू डोर मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। बताया जाता है कि नगर निगम की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब 19 मार्च को होगा।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय ने बताया कि सभी निकायों में मतदाता सूची बनाने का काम पिछले कई दिनो से चल रहा था। लेकिन हल्द्वानी नगर निगम में सीमा विस्तार के चलते यह कार्य नहीं हो सका था। उन्होंने बताया कि सीमा विस्तार के बाद नगर निगम के साठ वार्डो में मतदाता सूची तैयार होनी हैं। इसके लिए बुधवार को निर्वाचन और राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर वार्ड वार संगणक और सुपरवाइजरों की तैनाती की गई।
विज्ञापन


नए परिसीमन के नक्शे बनने का काम शुरू

नगर निगम में नए परिसीमन के मुताबिक वार्डों के नक्शे बनाने का काम शुरू हो गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही काम पूरा हो जाएगा। नगर निगम के विस्तारीकरण के बाद कई गांवों को शामिल किया गया। वार्डों की संख्या भी 25 से बढ़कर 60 हो गई है। नए परिसीमन के मुताबिक वार्ड दर वार्ड नक्शा बनाने का काम शुरू हो गया है। ये नक्शे कंप्यूटराइज्ड बनाए जाएंगे। इनमें स्कूल, अस्पताल, मंदिर, मस्जिद, गलियां, रिहायी इलाका वगैरह का संपूर्ण ब्योरा होगा। नक्शा बनाने के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस बाबत एक निजी कंपनी को ठेका दिया गया है। कंपनी ने भी काम शुरू कर दिया है जल्द ही काम पूरा होने की संभावना है। नगर आयुक्त हरबीर सिंह ने बताया कि नक्शे बनाने का ठेका दे दिया गया है, जल्द ही नक्शे बन जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed