{"_id":"59d54c224f1c1bf3538b5de2","slug":"201507150882-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोल्डी के हल्दी, सब्जी मसालों के भी नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोल्डी के हल्दी, सब्जी मसालों के भी नमूने लिए
Updated Thu, 05 Oct 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। गोल्डी मसालों में कीड़े निकलने का मामला सामने आने पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम थोड़ी हरकत में दिखी है। टीम ने लालकुआं में फुटकर विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों में जाकर गोल्डी ब्रांड के हल्दी और सब्जी मसालों के भी नमूने लिए
खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश टम्टा बुधवार को लालकुआं स्थित फुटकर विक्रेता की दुकान पहुंचे। यहां विक्रेता ने बताया कि गोल्डी मसाले के सभी पैकेट वितरक के यहां भेज दिए हैं। इस पर टीम मैसर्स जेबी ट्रेडिंग कंपनी हल्दूचौड़ की दुकान पहुंची। जहां टीम ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत मसालों के भंडारण व रखरखाव की जांच की। वहीं गोदाम में कमी मिलने पर धारा 32 के अंतर्गत सुधार संबंधी नोटिस जारी किए। साथ ही नमूने लिए और वितरक के साथ ही कंपनी को भी पार्टी बनाया है। इसके बाद टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मेसर्स गोल्डी ड्रिस्टीब्यूटर में औचक निरीक्षण किया। फिर टीम ने हल्दी, सब्जी के मसालों के नमूने लिए। दोनों नमूनों को जांच के लिए रुद्रपुर स्थित राज्य खाद्य एवं औषधि परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जाएगा। अगर मसालों में मिलावट मिलती है तो 10 लाख तक का जुर्माना व आजीवन कारावास भी हो सकती है।