फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   2015 cubic meters of storage found

2015 घनमीटर अधिक पाया गया भंडारण

Sun, 07 Feb 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्दूचौड़ (नैनीताल)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्दूचौड़ (नैनीताल)। Updated Sun, 07 Feb 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन

एसडीएम पंकज उपाध्याय और खनन विभाग की टीम ने शनिवार को गोरा पड़ाव स्टोन कंपनी के भंडारण की पैमाइश की तो उपखनिज का 2015 घनमीटर अधिक भंडारण पाया। एसडीएम ने अधिक भंडारण किए जाने पर कंपनी पर 11 लाख से अधिक का जुर्माना लगाते हुए रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी।

विज्ञापन


तीन दिन पूर्व एसडीएम पंकज उपाध्याय ने गोरापड़ाव स्थित धर्मा कांटे पर शांतिपुरी, पुलभट्टा एवं जमरानी से ओवर लोड डंपरों को कांटे में वजन करते हुए मौके पर ही धर दबोचा था। ये दोनों डंपर शांतिपुरी एवं पुलभट्टा से गोरा पड़ाव स्टोन कंपनी के नाम से 90 कुंतल के रवन्ने पर 250 कुंतल अधिक रेता लेकर आए थे।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि ये डंपर रोजाना 90 कुंतल के रवन्ने पर 250 कुंतल अधिक उपखनिज ला रहे थे। अधिक उपखनिज पाए जाने पर एसडीएम ने गोरा पड़ाव स्टोन कंपनी को तीन दिन के लिए सीज कर दिया था। कंपनी से दस्तावेज तलब किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कंपनी के प्रबंधक सतीश कुमार सहगल ने शुक्रवार दस्तावेज एसडीएम कार्यालय में पेश किए। शनिवार को एसडीएम पंकज उपाध्याय और उपनिदेशक खनन कुमाऊं राजपाल लेघा ने गोरापड़ाव स्टोन कंपनी पहुंच कर कंपनी में अवैध रूप से किए गए भंडारण की पैमाइश की।


 कंपनी द्वारा मानकों को पूरी तरह ताक में रखते हुए 2015 घनमीटर से अधिक उपखनिज अवैध रूप से खरीदा गया। इस पर प्रशासन ने गोरापड़ाव स्टोन कंपनी पर 11 लाख से अधिक का जुर्माना ठोका है। इस कार्रवाई से अन्य स्टोन कंपनियों में खलबली मची है। इस दौरान बिनोद पांडे सर्वेयर, महेंद्र सिंह, प्रताप सिंह, मदन सिंह, बृजेश कुमार समेत तमाम लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed