फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   200 runners ran in the marathon for the protection of wildlife.

Nainital News: वन्य जीवों के संरक्षण के लिए मैराथन में दौड़े 200 धावक

Fri, 06 Oct 2023 02:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 06 Oct 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
200 runners ran in the marathon for the protection of wildlife.
वन्य प्राणी सप्ताह के तहत वन विभाग की ओर से  आयोजित मैराथन में हिस्सा लेते प्रतिभागी।  फोटो संव
नैनीताल। वन्य प्राणी सप्ताह के पांचवें दिन वन विभाग की ओर से आयोजित मैराथन में दो सौ से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लेकर पर्यावरण व वन्य जीवों के संरक्षण की शपथ ली।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को वन्य प्राणी सप्ताह के तहत विभिन्न कार्यक्रम हुए। डीएफओ चन्द्रशेखर जोशी के नेतृत्व में सुबह मैराथन दौड़ हुई। मैराथन का आयोजन बैंड स्टैंड मल्लीताल से पाइंस तक व वापस पाइंस से बैंड स्टैंड मल्लीताल तक किया गया। दस किलोमीटर की दौड़ में पुरुष वर्ग में सुयांश सिंह प्रथम, नितिन कुमार द्वितीय और अजय रजवार तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में ज्योति फर्त्याल प्रथम, मीनाक्षी द्वितीय और निधि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, उप प्रभागीय वनाधिकारी हेम चन्द्र गहतोड़ी व रन टू लाइव के संस्थापक हरीश तिवारी आदि थे।
विज्ञापन


इसके अलावा जू में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। मुख्य अतिथि डीएसबी परिसर की निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा व दक्षिणी कुमाऊं वृत के वन संरक्षक टीआर बीजू लाल ने ग्रीन ईको क्लब के तहत 13 विद्यालयों के 39 विद्यार्थियों एवं डीएसबी कॉलेज के 20 विद्यार्थियों को ग्रीन जू एम्बेसडर बनाया। सभी ग्रीन जू एम्बेसडर को वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इस दौरान आरओ प्रमोद तिवारी, नितिन पंत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन






वन्य जीवों के लिए निकाली रैली

नैनीताल। दूसरे चरण में प्राणी उद्यान के उप निदेशक हेम चन्द्र गहतोड़ी व सहायक वन संरक्षक जीडी जोशी के नेतृत्व में रैली निकाली गई। रैली बैंड स्टैंड मल्लीताल से एएन सिंह हॉल डीएसबी परिसर तक निकली। रैली में मोहन लाल साह बालिका इंटर कॉलेज ने प्रथम, मोहन लाल साह बाल विद्या मन्दिर द्वितीय, कुन्दन लाल साह ट्रस्ट नगरपालिका इंटर तृतीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed