फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   20 thousand population craving water

पानी को तरसी 20 हजार की आबादी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
20 thousand population craving water
हल्द्वानी के राजेंद्र नगर वार्ड 12 में ट्यूबवेल खराब होने के चलते पानी का संकट बना हुआ है लोगों को ?
हल्द्वानी। शुक्रवार को हुई भारी बारिश से गौला का जलस्तर अचानक बढ़ गया। जलस्तर बढ़ने से गौला बैराज में बनाया अस्थायी बंधा टूट गया। इस कारण ट्रीटमेंट प्लांट की सप्लाई आंशिक बाधित हुई और प्लांट को गंदले पानी की सप्लाई हुई। इसके अलावा राजपुरा आर्मी कैंट स्थित नलकूप की मोटर फुंक गई है। जबकि अंबा विहार कुसुमखेड़ा के नलकूप से जुड़ा ट्रांसफार्मर खराब हो गया है। नलकूपों के खराब होने से क्षेत्र की करीब 20 हजार की आबादी को पेयजल किल्लत से जूझना पड़ा है जबकि गौला में गंदला पानी आने से शहरवासियों को भी दूषित पानी मिलने से खासी परेशानी हुई।
विज्ञापन

कुसुमखेड़ा के अंबा विहार नलकूप से जुड़ा ट्रांसफार्मर खराब हो गया है। यहां आरके टेंट रोड स्थित नलकूप से पेयजल सप्लाई दी जा रही है लेकिन बिजली सप्लाई गुल होने से आरके टेंट रोड स्थित नलकूप भी नहीं चला। जिस वजह से नारायण नगर, आरके टेंट रोड, गैल गोदाम रोड, अंबा विहार आदि इलाकों में लोगों को पेयजल आपूर्ति नहीं होने से खासी परेशानी हुई।
विज्ञापन

राजपुरा के लोगों ने जलसंस्थान के ईई को घेरा
नलकूप खराब होने से पेयजल किल्लत से परेशान राजपुरा क्षेत्र के लोगों ने जलसंस्थान दफ्तर पहुंचकर एई एलएम पांडे का घेराव किया और उन्हें ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि नलकूप खराब होने से क्षेत्र की करीब दस हजार की आबादी को पेयजल उपलब्ध नहीं हो रहा है। कांग्रेस जिला महामंत्री हेमंत साहू के नेतृत्व में एई का घेराव किया। ज्ञापन सौंपने वालों में मो. राशिद, किरन माहेश्वरी, सचिन राठौर, साहिल राज, पंकज कश्यप, सुरेश शर्मा, रवि कश्यप, प्रदीप पांडे, शिवम राजपूत, संदीप भैसोड़ा, अजहरुद्दीन अंसारी आदि थे। इधर, जलसंस्थान के एई एलएम पांडे ने बताया कि नलकूप की मरम्मत का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 मीटर टूटा बैराज का अस्थायी बंधा
सिंचाई विभाग के एई नवीन चंद्र पांडे और जेई मनोज तिवारी बारिश से गौला बैराज में बने अस्थायी बंधे के टूटने की जानकारी पर मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने बताया कि गौला बैराज में 70 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। बारिश से गौला में बना अस्थायी बंधा 15 मीटर तक टूट गया। बारिश से गौला का जलस्तर भी 230 क्यूसेक से बढ़कर 538 क्यूसेक पहुंच गया। पिछले साल 22 फरवरी को मात्र पांच मिमी बारिश हुई थी जो इस वर्ष 70 मिमी दर्ज की गई। गौला में अधिक पानी आने से सिंचाई नहरों का पानी बंद किया गया। जलसंस्थान के ट्रीटमेंट प्लांट को पानी दिया गया। शेष पानी नदी में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed