फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   विधायक राम सिंह कैड़ा केसरिया रंग में

विधायक राम सिंह कैड़ा केसरिया रंग में

Mon, 25 Mar 2019 12:24 AM IST
madan singh Madan Singh
Updated Mon, 25 Mar 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
विधायक राम सिंह कैड़ा केसरिया रंग में
neta ji
भीमताल (नैनीताल)। एक दिन पहले मुख्यमंत्री की जनसभा में गैर मौजूद रहने वाले भीमताल से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा रविवार को केसरिया रंग में नजर आए। वह हल्द्वानी में भाजपा के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए और नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट को समर्थन देने का एलान भी किया। यह भी कहा कि वह अब भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करेंगे।
विज्ञापन

अब विधायक जी कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों में साथ देने का आश्वासन दिया है। वह भाजपा से जुड़े नहीं हैं सिर्फ लोकसभा चुनाव में समर्थन दिया है। यह भी कहा कि भाजपा को वह दो साल से समर्थन देते आ रहे है। इसकी बदौलत वह राज्य योजना में 13 मोटर मार्ग स्वीकृत करा चुके हैं।
विज्ञापन


केसरिया रंग में रंगे विधायक राम सिंह कैड़ा
कहा, विकास कार्य में साथ देने के आश्वासन के बाद दिया भजपा को समर्थन

भाजपाई गदगद
भीमताल से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा दिल से भाजपा का समर्थन कर रहे हैं। वह तन, मन और धन से भाजपा की सेवा करेंगे। -भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व सीएम

राम सिंह कैड़ा ने समर्थन सरकार को दे रखा है। राष्ट्रपति, राज्यसभा चुनाव के समय भी कैड़ा ने भाजपा का समर्थन किया था। वह सदन में भी साथ बैठते हैं।
-अजय भट्ट, प्रत्याशी और प्रदेश अध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed