फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   प्रदेश के सभी माध्यमिक विद्यालयों में 18 फरवरी से होगी वार्षिक परीक्षाएं

प्रदेश के सभी माध्यमिक विद्यालयों में 18 फरवरी से होगी वार्षिक परीक्षाएं

Tue, 29 Jan 2019 01:54 AM IST
yashwant yashwant yashwant yashwant
Updated Tue, 29 Jan 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश के सभी माध्यमिक विद्यालयों में 18 फरवरी से होगी वार्षिक  परीक्षाएं
डेमो - फोटो : डेमो
हल्द्वानी। प्रदेश में माध्यमिक विद्यालयों में वार्षिक गृह परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 25 फरवरी तक चलेंगी। शिक्षा निदेशालय ने सोमवार को वार्षिक गृह परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। 18 फरवरी को प्रथम पाली में 6वीं से 11 वीं तक के हिंदी प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी। द्वितीय पाली में 11 वीं के संगीत गायन, वादन, ड्राइंग एंड पेंटिंग, कृषि का प्रश्नपत्र होगा। 20 को प्रथम पाली में कक्षा 6,7,8 की गणित, 9वीं अंग्रेजी और 11 वीं का संस्कृत, अंग्रेजी का पेपर होगा। दूसरी पाली में कक्षा 6,7,8 का कला, संगीत और कक्षा नौ का व्यापारिक तत्व, 11 वीं का शिक्षाशास्त्र का प्रश्नपत्र होगा। 21 फरवरी को प्रथम पाली में 6,7,8 कक्षा का सामाजिक विज्ञान, कक्षा नौ का गणित, 11 वीं गणित, इतिहास, लेखाशास्त्र का प्रश्नपत्र होगा। दूसरी पाली में 11 वीं का सैन्य विज्ञान का पेपर होगा। 22 फरवरी को प्रथम पाली में 6,7,8 वीं में विज्ञान, कक्षा नौ में सामाजिक विज्ञान, 11 वीं में रसायन विज्ञान, राजनीतिशास्त्र, व्यवसायिक अध्ययन का और दूसरी पाली में कक्षा नौ का कला, वाणिज्य, सूचना प्रौद्योगिकी और कृषि एवं 11 वीं का मनोविज्ञान, कंप्यूटर साइंस का पेपर होगा। 23 फरवरी को प्रथम पाली में कक्षा 6,7,8 का अंग्रेजी, 9 वीं का विज्ञान प्रौद्योगिकी और 11 वीं में भौतिक विज्ञान व अर्थशास्त्र और दूसरी पाली में 6,7,8 कक्षा का व्यायाम, 9 वीं का संगीत गायन, वादन और 11 वीं का गृह विज्ञान एवं भूगर्भ विज्ञान की परीक्षा होगी। 25 फरवरी को प्रथम पाली में कक्षा 6,7,8 का संस्कृत, उर्दू, नौ वीं का संस्कृत और 11 वीं में समाजशास्त्र व जीव विज्ञान और द्वितीय सत्र में 6,7,8 कक्षा का पर्यावरण, नौ वीं का गृह विज्ञान और 11 वीं की भूगोल विषय की परीक्षा होगी।
विज्ञापन


माध्यमिक विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं 18 फरवरी से
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed