{"_id":"5a7771424f1c1b8c268b86fb","slug":"191517777218-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय जनता युवा मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय जनता युवा मोर्चा
Updated Mon, 05 Feb 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मिलेनियम वोटर का आगाज उत्तराखंड में भी कर दिया है। मोर्चा ने 72 नए मतदाताओं को सम्मानित किया। रविवार को नवाबी रोड स्थित एक बारात घर में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कुंदन लटवाल और प्रदेश प्रभारी गौरव पांडे ने किया।
उन्होंने कहा कि अभियान की शुरूआत नैनीताल जनपद से की गई है अब पूरे माह में प्रदेश के 13 जिलों में यह अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर 1 जनवरी 2000 को पैदा हुए 72 युवाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजक प्रमोद वोरा ने बताया कि जिले भर के ऐसे मतदाताओं को खोजा जा रहा है बाद में उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान सचिन साह, विकास भगत, राहुल झिंगरन, चतुर वोरा, विजय मनराल, भवान बिष्ट, भूपेंद्र क्वीरा, योगेश रजवार, हरेंद्र बिष्ट आदि मौजूद थे।