फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अधिकार पता होने पर ही कर पाएंगे ढंग से पैरवी

अधिकार पता होने पर ही कर पाएंगे ढंग से पैरवी

Tue, 07 Nov 2017 02:18 AM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
अधिकार पता होने पर ही कर पाएंगे ढंग से पैरवी
हल्द्वानी। आपको मालूम है कि जब तक बिजली का खराब मीटर नहीं बदला जाता तब तक बिजली विभाग आपको 25 रुपये रोज के हिसाब से अदा करेगा। ऐसे ही बहुत से अधिकारों की जानकारी के लिए अमर उजाला एक अभियान के रुप में स्थानीय पार्षदों और विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच के साथ मिलकर आपके बीच में आ रहा है। मंगलवार को वार्ड 15 और 17 के लोगों के लिए शिविर का आयोजन दोपहर बाद तीन बजे मून गली गार्डन प्राथमिक विद्यालय में किया जा रहा है।
विज्ञापन

विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच के सदस्य (उपभोक्ता) मनीष ओली के मुताबिक उपभोक्ताओं को अधिकारों की जानकारी न के बराबर है। ऐसे में उपभोक्ता अपनी समस्याओं के निवारण के लिए विभागीय स्तर पर ढंग से पैरवी नहीं कर पाते। उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी जानी चाहिए। इस काम को अमर उजाला एक अभियान के रूप में मंगलवार से शुरू कर रहा है। इस अभियान का पहला चरण मंगलवार से वार्ड 15 और 17 से किया जा रहा है। इस शिविर में नए कनेक्शन लेने संबंधी, गलत बिल आना, मीटर के खराब होने जैसी समस्याओं के साथ ही क्षतिपूर्ति देने संबंधी नियमों के बारे में लोगों को बताया जाएगा। शिविर में सवाल जवाब का भी सत्र रखा जाएगा। इसमें उपभोक्ता अपनी समस्या के समाधान के बारे में जान सकेंगे।
विज्ञापन


आज का शिविर
15 और 17 के लोगों के लिए: मून गली गार्डन प्राथमिक विद्यालय में, अपराह्न तीन बजे से

जानें ये बातें

शिविर में नए कनेक्शन लेने संबंधी, गलत बिल आने, मीटर के खराब होने जैसी समस्याओं के साथ ही क्षतिपूर्ति देने संबंधी नियमों के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed