फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अब नैनीताल परगना क्षेत्र की राजस्व संबंधी सूचनाएं वैबसाइट से भी मिलेंगी

अब नैनीताल परगना क्षेत्र की राजस्व संबंधी सूचनाएं वैबसाइट से भी मिलेंगी

Tue, 22 Aug 2017 02:16 AM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
अब नैनीताल परगना क्षेत्र की राजस्व संबंधी सूचनाएं वैबसाइट से भी मिलेंगी
नैनीताल। अब आप इंटरनेट के माध्यम से नैनीताल परगना क्षेत्र की राजस्व संबंधी कई जानकारियां घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने जनता, वादकारियों व पर्यटकों की सुविधा के लिये वेबसाइट e-collectornainital.com ने खोल दी है जिसमें राजस्व ग्राम, भू-अभिलेख, राजस्व नक्शे, न्यायालय में चल रहे वादों की मौजूदा स्थिति, जिले एवं ग्राम स्तरीय अधिकारियों के नाम, फोन नंबर के साथ ही परगनाधिकारी से जारी होने वाले आय, जाति, स्थायी निवास, चरित्र प्रमाण पत्र संबंधी जानकारियां एवं प्रपत्र के बारे में जानकारी उपलब्ध है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी दीपेन्द्र कुमार चौधरी ने सोमवार को यहां कलेक्ट्रेट परिसर में उपजिलाधिकारियों की बैठक लेते हुए उपजिलाधिकारी/संयुक्त मजिस्ट्रेट नैनीताल बंदना सिंह द्वारा नैनीताल परगने की सभी सूचनाएं वेबसाइट पर डालने की पहल पर सराहना की। उन्होंने कहा कि इस वेबसाइट में पर्यटकों के लिए पर्यटन स्थलों की सूची, सड़क व ट्रेन आदि मार्गों की दूरियां भी अंकित की जाएंगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी हरबीर सिंह, बीएल फिरमाल, उपजिलाधिकारी एपी बाजपेयी, पारितोष वर्मा, रेखा कोहली, कवीन्द्र पांडे, तहसीलदार प्रियंका रानी, राजीव जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed