फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   1833 security personnel will protect the polling places

Nainital News: 1833 सुरक्षाकर्मी करेंगे मतदान स्थलों की सुरक्षा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
1833 security personnel will protect the polling places
हल्द्वानी। निकाय चुनाव के मतदान के लिए जिले में कुल 1833 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। इन्हें बुधवार को पोलिंग बूथों पर रवाना करने से खालसा इंटर कॉलेज में अफसरों ने चुनाव आयोग के निर्देशों के बारे में समझाया। स्पष्ट किया गया कि सौ मीटर की परिधि में मतदाता के अलावा अन्य लोगों के प्रवेश पर पाबंदी रहेगी। मतदान बूथ के अंदर मोबाइल फोन वर्जित रहेगा।
विज्ञापन



एसएसपी के निर्देश पर एसपी क्राइम डाॅ. जगदीश चंद्र एसपी क्राइम और एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने नगर निकाय निर्वाचन की ड्यूटी में लगे सभी सुरक्षा कर्मियों को ब्रीफ किया। आदर्श आचार संहिता के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिशा निर्देश दिए। पीठासीन अधिकारी की अनुमति के बिना मतदान केंद्र के अंदर कोई गया तो उस पर तत्काल कार्रवाई करें। मतदाताओं को लुभाने वाले किसी प्रकार के कृत्य होने पर भी तत्काल वैधानिक कार्रवाई करें।
विज्ञापन


जोनल सेक्टर को बताएं संदिग्ध बात
मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले किसी भी प्रकार की गतिविधि होने पर तत्काल जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट/पुलिस अधिकारी तथा संबंधित क्षेत्र के पुलिस/प्रशासन के प्राधिकारियों को सूचित करेंगे। किसी भी सूचना को तत्काल ही ऊपर भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस बल तैनाती

राजपत्रित अधिकारी–09
उपनिरीक्षक/अपर उपनिरीक्षक–147
हेड कांस्टेबल–154
कांस्टेबल–674
होमगार्ड–540
पीआरडी–180
रिजर्व–114
कुल–1833
- तीन कंपनी पीएसी भी तैनात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed