फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अफ्रीका की दवाई से ही ठीक होगी लक्ष्मी

अफ्रीका की दवाई से ही ठीक होगी लक्ष्मी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
अफ्रीका की दवाई से ही ठीक होगी लक्ष्मी
रामनगर (नैनीताल)। तीन महीने से बीमार चल रही हथिनी लक्ष्मी का इलाज पर अब दक्षिण अफ्रीका के डॉक्टर करेंगे। वहां की दवा से ही उसका इलाज होगा। डॉक्टर अन्य हथिनियों की भी जांच पड़ताल भी करेंगे।
विज्ञापन

वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त डॉ. पराग मधुकर धकाते ने बताया कि हथिनी लक्ष्मी डीप सीटेड एबसेस बीमारी से ग्रसित है। हालांकि पशु डॉक्टर उसके उपचार में लगे हैं लेकिन वह ठीक नहीं हो पा रही है। अब वन विभाग ने दक्षिण अफ्रीका के क्रूगर नेशनल पार्क के पशु डॉक्टर कोवर राथ से संपर्क साधा है। डॉ. कोवर राथ दुनिया में ख्यातिप्राप्त डॉक्टर हैं। बताया गया है कि उन्होंने अब तब कई हाथियों का उपचार किया है। वह रविवार को रामनगर पहुंचेंगे और लक्ष्मी हथिनी का उपचार करेेंगे। मोहान क्षेत्र में जिस टस्कर के पैर में घाव हो रखा है। उसका भी इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन



अफ्रीका की दवाई से होगा बीमार लक्ष्मी का इलाज
आज रामनगर आएंगे क्रूगर नेशनल पार्क के पशु डॉक्टर कोवर राथ, अन्य हथिनियों की भी होगी जांच


पैरों पर खड़ी हुई लक्ष्मी हथिनी
रामनगर (नैनीताल)। क्रेन की मदद से खड़ी की गई हथिनी लक्ष्मी अब अपने पैरों पर खड़ी हो गई। 55 वर्ष से अधिक उम्र की हथिनी के उपचार के लिए पंतनगर विश्वविद्यालय से भी पशु डॉक्टरों को बुलाया गया है। पशु डॉक्टर विमल राज उसकी सेहत पर नजर बनाए हुए है। शनिवार को डीएफओ रामनगर भूपेंद्र प्रताप सिंह ने खुद पहुंचकर हथिनी के सेहत के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजाना यह खिलाया जाता है हथिनी को
रामनगर। लक्ष्मी हथिनी को रोजाना दस किलो खीरा, एक किलो शहद, ब्राउन ब्रेड, मक्खन, तीन किलो मूंग दाल, 15 से 20 किलो पत्ता गोभी, 5 किलो पपीता, 18 से 22 किलो लौकी खिलायी जा रही है। हथिनी के पैरों की मालिश से रोजाना दो से तीन कंटर सरसों का तेल लगाया जा रहा है। डीएफओ के अनुसार हथिनियों के रखरखाव के लिए हर महीने दस लाख रुपये मिलता है।

कूलर लगाया और पानी की हौदी बनाई
रामनगर। लक्ष्मी के लिए विभाग ने कूलर की व्यवस्था की है। पशु चिकित्सक डॉ. विमल राज के अनुसार बढ़ती गर्मी बढ़ रही है, ऐसे में बीमारी हथिनी लक्ष्मी के तापमान को कंट्रोल रखना जरूरी है। उधर, गर्मी से हथिनियों को बचाने के लिए आमडंडा डिपो में हौदी तैयारी की जा रही है। इस हौदी में एक साथ तीन से चार हथिनी नहा सकती है। यहां एक डिप्टी रेंजर, आठ वन रक्षक और सुरक्षा के लिए पीआरडी जवान भी तैनात किए गए हैं।


महावतों और चारा कटर के लिए बनाया गया क्वार्टर
रामनगर। आमडंडा डिपो में महावतों और चारा कटरों के लिए क्वार्टर बनाया गया है। पॉर्टेबल शौचालय भी बनाया गया है, जिससे महावतों और चारा कटरों को कोई परेशानी ना हो पाए। पूरे आमडंडा डिपो में सोलर ऊर्जा की लाइट लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed