{"_id":"5c969807bdec22145544e957","slug":"181553373191-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली लौटा राष्ट्रपति का परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली लौटा राष्ट्रपति का परिवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पुत्र एवं बहू दो दिन तक कॉर्बेट पार्क घूमने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार को दिल्ली लौट गए। राष्ट्रपति के पुत्र प्रशांत कुमार अपनी पत्नी एवं दो बच्चों के साथ बृहस्पतिवार को दो दिन के कॉर्बेट पार्क के भ्रमण पर पहुंचे थे। पार्क अधिकारियों द्वारा उनके रहने की व्यवस्था ढिकाला जोन के ओल्ड एफआरएस गृह में की गई थी तथा कॉर्बेट पार्क में वीवीआईपी की मौजूदगी को लेकर कड़े इंतजाम किए गए थे। राष्ट्रपति के पुत्र एवं बहू ने कॉर्बेट पार्क के ढिकाला जोन का जिप्सी सफारी के माध्यम से वहां के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया एवं वन्य जीवों को भी देखा। पार्क सूत्रों के अनुसार उन्हें इस जोन में भ्रमण के दौरान बाघ के भी दर्शन हुए। बाघ देखकर राष्ट्रपति के पुत्र एवं बहू काफी प्रसन्न दिखे। शनिवार को एसडीएम हरगिरी गोस्वामी ने धनगढ़ी गेट पर उनका स्वागत किया, जहां से वह अपने वाहन से दिल्ली रवाना हो गए।
दिल्ली लौटा राष्ट्रपति का परिवार
विज्ञापन
दिल्ली लौटा राष्ट्रपति का परिवार