{"_id":"5b75e56e42c79240a33c619b","slug":"181534453102-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा मेडिकल कालेज के लिए 60 करोड़ स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा मेडिकल कालेज के लिए 60 करोड़ स्वीकृत
Updated Fri, 17 Aug 2018 02:46 AM IST
विज्ञापन
medical policy
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के लिए राज्य सरकार ने 60 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। हालांकि अभी धनराशि अवमुक्त नहीं की गई है। इसका निर्माण कार्य 30 सितंबर तक पूरा होना है। अक्तूबर में कालेज का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कराने की योजना है।
प्राचार्य डॉ. आरजी नौटियाल ने बताया कि अभी तक 222 करोड़ रुपये की धनराशि मिल चुकी है। इस राशि के खर्च का प्रमाण देने के बाद 60 करोड़ की राशि अवमुक्त हो जाएगी। उन्होंने बताया कि पहले बैच के लिए अक्तूबर या नवंबर में मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम निरीक्षण करेगी। एमसीआई की अनुमति मिलने के बाद अगले वर्ष एमबीबीएस में छात्र-छात्राओं को दाखिला दिया जाएगा। एनाटामी, बायोकैमेस्ट्रिी और फिजियोलाजी विभाग में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की पढ़ाई होगी जबकि ओपीडी सभी विभागों की होगी।
नहीं होगा ट्रामा सेंटर
हल्द्वानी। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज शुरू होने के बाद भी ट्रामा सेंटर नहीं होगा। साथ ही कैथ लैब और न्यूरो सर्जर विभाग भी नहीं होगा। डॉ. नौटियाल ने बताया कि सुपर स्पेशलिटी शुरू करने में समय लगेगा। पहले एमबीबीएस शुरू होगा और इसके बाद एमसीआई से पीजी की मान्यता मिलेगी। विशेषज्ञ सुविधाएं शुरू होने में वक्त लग जाएगा।