फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   मंडी समिति चार कोल्ड स्टोरेज बनाएगी

मंडी समिति चार कोल्ड स्टोरेज बनाएगी

Sun, 26 Nov 2017 02:18 AM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
मंडी समिति चार कोल्ड स्टोरेज बनाएगी
हल्द्वानी। काश्तकारों की सुविधा के लिए मंडी समिति चार कोल्ड स्टोरेज का निर्माण कराएगी। कोल्ड स्टोरेज का निर्माण थोक मंडी परिसर में स्थित टिन शेड में होगा। इसके निर्माण होने से काश्तकारों को फल, सब्जी, आलू आदि रखने में सुविधा होगी। यह निर्णय शनिवार को मंडी समिति बोर्ड की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

मंडी सभापति सुमित हृदयेश ने बताया कि मंडी क्षेत्रांतर्गत किसानों की सुविधा के लिए संपर्क मार्गों का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा मंडी क्षेत्र में पेयजल टैंक, हैंडपंप के निर्माण, किसान बाजार की दुकानों को दोमंजिला बनाए जाने किसान बाजार की दुकानों में मंडी ट्यूबवेल से पेयजल कनेक्शन दिए जाने समेत कई प्रस्ताव पारित किए गए। मंडी सभापति ने बताया कि पिछले साल और वर्तमान वर्ष की वित्तीय स्थिति की समीक्षा की गई तो चौंकाने वाला पहलू सामने आया कि गत वर्ष के सापेक्ष वर्तमान में अक्तूबर 2017 तक जीएसटी के कारण विभिन्न जीन्सों से प्राप्त होने वाले मंडी शुल्क में भारी कमी आई है। पिछले साल की तुलना में अक्तूबर 2017 तक लकड़ी पर 60 लाख 60 हजार 758 रुपये, लीसा पर 15 लाख 13 हजार 397 एवं धान पर 8 लाख 9 हजार 137 रुपये मंडी शुल्क का नुकसान हुआ है। मंडी शुल्क में आई कमी का सीधा असर मंडी द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं पर पड़ा है। इसके अलावा मंडी समिति ने यह प्रस्ताव भी पारित किया कि समिति स्तर से काश्तकारों को 1024 प्लास्टिक क्रैटों का नि:शुल्क वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर मंडी उपाध्यक्ष सलीम अंसारी, यशपाल आर्य, कार्तिक बिष्ट, सुरेंद्र बर्गली, डीके पंत, विनोद दानी, मंडी सचिव विश्व विजय सिंह देव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed