फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   गैरसैंण राजधानी के लिए ही संसाधन जुटा रही सरकार: ग्रेगरी

गैरसैंण राजधानी के लिए ही संसाधन जुटा रही सरकार: ग्रेगरी

Sun, 25 Mar 2018 10:15 PM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
गैरसैंण राजधानी के लिए ही संसाधन जुटा रही सरकार: ग्रेगरी
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड विधानसभा में एंग्लो इंडियन विधायक जार्ज आईवान ग्रेगरी का यहां पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और ईसाई समुदाय के लोगों द्वारा स्वागत किया गया। विधायक ने यहां मैथोडिस्ट चर्च में प्रार्थना सभा में भाग लिया और समुदाय की समस्याएं सुनीं। कहा कि गैरसैंण राजधानी बने इसके लिए सरकार संसाधन जुटा रही है।
विज्ञापन


यहां लोनिवि विश्राम ग्रह में पत्रकारों से वार्ता करते हुए विधायक ने कहा कि गैरसैंण राजधानी को लेकर सरकार गंभीर है। राजधानी एक दिन में बनने वाली प्रक्रिया नहीं है। सबसे पहले वहां ढांचागत विकास किया जा रहा है। गैरसैंण में मूलभूत सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पहाड़ से पलायन रोकने की दिशा में भी कार्य कर रही है।
विज्ञापन


कहा कि पहाड़ के लोग कर्मठ हैं, लेकिन गुजर बसर के लिए उन्हें मैदानी क्षेत्रों का रुख करना पड़ रहा है, जबकि पहाड़ में भी रोजगार के संसाधनों की कमी नहीं है। खेती किसानी, बागवानी के क्षेत्र में कार्य कर आत्मनिर्भर बना जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस्राइल की तकनीक का इस्तेमाल कर पहाड़ से पलायन रोका जा सकता है। इस अवसर पर विधायक महेश नेगी, मुकुल शाह, भूपेंद्र कांडपाल सहित तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed