फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   चावल की गुणवता जांची, जल्द चावल का कोटा उठाने के निर्देश

चावल की गुणवता जांची, जल्द चावल का कोटा उठाने के निर्देश

Sat, 30 Dec 2017 02:05 AM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
चावल की गुणवता जांची, जल्द चावल का कोटा उठाने के निर्देश
हल्द्वानी। संभागीय खाद्य नियंत्रक कुमाऊं ने कमलुवागांजा, आमडंडा और जसपुर गोदामों का निरीक्षण किया। उन्होंने भारतीय खाद्य निगम से आ रहे चावल की गुणवत्ता जांची। उन्होंने सभी डीएसओ से जनवरी और पुराना बचा हुआ कोटा 31 दिसंबर तक उठाने के निर्देश दिए। उधर कमलुवागांजा गोदाम में बचे चावल नहीं बदलने पर अधिकारियों को फटकार लगाते हुए काम में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को संभागीय खाद्य नियंत्रक ललित मोहन रयाल जसपुर गोदाम पहुंचे। वहां उन्होंने चावल की गुणवत्ता की जांच की। इसके बाद आरएफसी आमडंडा पहुंचे, यहां भी उन्होंने एफसीआई से आ रहे चावल की गुणवत्ता जांची। इसके बाद आरएफसी कमलुवागांजा पहुंचे। उन्होंने बीआरएल घोषित चावल को नहीं बदले जाने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने छंटाई टीम को कड़ी फटकार लगाते हुए जल्द चावल बदलने को कहा। वहीं उन्होंने सभी डीएसओ से 31 दिसंबर तक जनवरी माह का चावल उठाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed