फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बाइक से जा रहे थे, तेंदुआ पड़ा पीछे

बाइक से जा रहे थे, तेंदुआ पड़ा पीछे

Thu, 21 Dec 2017 02:14 AM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
बाइक से जा रहे थे, तेंदुआ पड़ा पीछे
ज्योलीकोट (नैनीताल)। ज्योलीकोट-कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग में स्थित नंबर वन बैंड और वीरभट्टी के मध्य मंगलवार शाम जंगल से अचानक आया एक तेंदुआ बाइक पर जा रहे पुरुष और महिला के पीछे दौड़ने लगा। दहशत में आए दोनों ने चीख पुकार मचाते हुए बाइक को और तेजी से भगा दिया। इस बीच पीछे आ रहे कार सवार ने लगातार हार्न बजाकर तेंदुए को भगाया।
विज्ञापन

वीरभट्टी क्षेत्र निवासी धीरेंद्र बिष्ट ने बताया कि मंगलवार शाम करीब पांच बजे वह अपनी आई-20 कार संख्या यूके 04-4545 से ज्योलीकोट से खरीददारी कर लौट रहे थे। उनकी कार के आगे एक बाइक पर एक पुरुष और महिला सवार थे। वीरभट्टी स्थित बाजार से लगभग दो सौ मीटर आगे अचानक एक तेंदुआ हाइवे पर आ गया। तेंदुआ बाइक सवारों पर हमला करने के लिए उनके पीछे तेजी से भागने लगा। एक दो बार उसने महिला के पैर पर पंजा मारने की कोशिश भी की। इस पर दोनों ने चीख पुकार मचा दी। धीरेंद्र बिष्ट ने हिम्मत दिखाते हुए अपनी कार से लगातार हार्न बजाना शुरू कर दिया। पीछे आ रहे एक अन्य वाहन में सवार लोगों ने भी शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे तेंदुआ सड़क के ऊपर की पहाड़ी की ओर भाग गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस घटना से पहले उक्त तेंदुआ एक आल्टो कार पर भी झपटा था। मंगलवार की शाम तीन बजे के करीब तेंदुए को नंबर वन बैंड से नीचे की पहाड़ी पर देखा गया था।
विज्ञापन

इधर वन विभाग के उप रेंज अधिकारी आनंद लाल ने बताया कि घटना वाले इलाके में वन कर्मियों को भेजा गया है। घटना के बाद से तेंदुआ अभी तक नजर नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed