फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   टूर्नामेंट को बेहतर बनाने और खिलाड़ियों की सुरक्षा पर चर्चा

टूर्नामेंट को बेहतर बनाने और खिलाड़ियों की सुरक्षा पर चर्चा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
टूर्नामेंट को बेहतर बनाने और खिलाड़ियों की सुरक्षा पर चर्चा
नैनीताल। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य शनिवार को नैनीताल पहुंचीं। उन्होंने 17वें गवर्नर कप गोल्फ टूर्नामेंट को लेकर राजभवन में अधिकारियों के साथ बैठक की। राज्यपाल ने टूर्नामेंट को और बेहतर बनाने को लेकर विस्तार से बात की। टूर्नामेंट के दौरान यहां आने वाले खिलाड़ियों की सुरक्षा पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

राजभवन नैनीताल में 24 से 26 मई तक गवर्नर कप गोल्फ टूर्नामेंट-2019 होना है। इसकी तैयारियों को लेकर शनिवार को राज्यपाल ने राजभवन में अधिकारियों के साथ बैठक की। इससे पहले राजभवन पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राज्यपाल दोपहर राजभवन पहुंचीं, जबकि सचिव मुख्यमंत्री एवं कमिश्नर राजीव रौतेला, डीएम विनोद कुमार सुमन और एसएसपी सुनील कुमार मीणा, सचिव डीडीए हरबीर सिंह, सीओ सिटी विजय थापा पहले ही राजभवन पहुंच चुके थे। राजभवन पहुंचने के बाद राज्यपाल ने अधिकारियों के साथ गोल्फ टूर्नामेंट को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस बार आयोजन को और बेहतर बनाने पर विचार किया जा रहा है। राज्यपाल को बताया गया कि कुछ लोग राजभवन के स्थापना दिवस का केक काटना चाह रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा कि किसी की ओर से इस संबंध में कोई निमंत्रण नहीं दिया गया है। निमंत्रण मिलने पर विचार किया जाएगा। शाम लगभग छह बजे वह मालरोड पहुंचीं। इसके बाद राजभवन चली गईं, जहां वह रात्रि विश्राम करेंगी।
विज्ञापन


गोल्फ टूर्नामेंट को बेहतर आयोजन, खिलाड़ियों की सुरक्षा पर चर्चा
नैनीताल पहुंचीं राज्यपाल ने गवर्नर कप गोल्फ टूर्नामेंट को लेकर की बैठक
17वें गवर्नर कप गोल्फ टूर्नामेंट का आयोजन 24 से 26 मई तक होना है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed