{"_id":"5b85a9c342c792593176d28e","slug":"161535486403-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल आयुष्मान में कुमाऊं के आठ लाख परिवारों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल आयुष्मान में कुमाऊं के आठ लाख परिवारों को मिलेगा लाभ
Updated Wed, 29 Aug 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
health insurance
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। राज्य सरकार की अटल आयुष्मान योजना के तहत कुमाऊं के छह जिलों में आठ लाख से अधिक परिवार आएंगे। डाटा इंट्री का 85 प्रतिशत से अधिक काम पूरा हो चुका है। पूर्व से ही सरकारी हेल्थ स्कीम में आच्छादित कर्मियों उक्त योजना में आच्छादित नहीं होंगे। ऊधमसिंह नगर में सबसे अधिक परिवार हैं जबकि सबसे कम परिवार चंपावत में हैं।
मोदी केयर के तहत आयुष्मान भारत में प्रदेश के 5.34 लाख परिवार आच्छादित हो रहे हैं, जबकि पूर्व में चल रही मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत प्रदेश के 12 लाख परिवार इस दायरे में थे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को अटल आयुष्मान योजना की घोषणा कर इसे 25 सितंबर से पूरे प्रदेश में लागू करने की बात कही है। प्रदेश में 2.68 लाख सरकारी कर्मचारी हैं। पूर्व की योजना में शामिल 12 लाख परिवार और केंद्र सरकार के आंकड़ों के तहत उक्त परिवारों को जोड़ते हुए लगभग 20 लाख परिवार होते हैं।
अभी राज्य कर्मियों की हो रही गणना, ऊधमसिंह नगर में सबसे अधिक, चंपावत में सबसे कम परिवार
किसी भी सरकारी स्कीम के तहत स्वास्थ्य योजना का लाभ ले रहे सरकारी कर्मी उक्त स्कीम में शामिल नहीं होंगे
ट्रेजरी से लिया गया सरकारी कर्मियों का डाटा
हल्द्वानी। सरकारी कर्मियों का डाटा ट्रेजरी से लिया गया है। प्रदेश में 2.68 लाख सरकारी कर्मचारी हैं। खास बात यह है कि ऐसे कर्मी को इस योजना से बाहर किया जाएगा जो पहले से ही सरकारी हेल्थ स्कीम का लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन
जिला परिवारों की संख्या
ऊधमसिंह नगर 3,48,242
नैनीताल 1,70,431
अल्मोड़ा 1,30,579
पिथौरागढ़ 1,10,890
बागेश्वर 53,963
चंपावत 47,632
मोदी केयर के तहत शुरू हुई आयुष्मान और अटल आयुष्मान योजना के तहत डाटा इंट्री का काम लगभग पूरा होने को हैं। प्रदेश की जनसंख्या एक करोड़ से अधिक है और एक परिवार में पांच लोगों (सदस्यों) का औसत मानते हुए 20 लाख परिवार हो रहे हैं।
- डॉ. सरोज नैथानी
नोडल अधिकारी, आयुष्मान योजना