फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अधूरे डामरीकरण से लोगों में दिखा आक्रोश

अधूरे डामरीकरण से लोगों में दिखा आक्रोश

Thu, 05 Apr 2018 01:43 AM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
अधूरे डामरीकरण से लोगों में दिखा आक्रोश
road
भवाली (नैनीताल)। धनाभाव में मोटर मार्ग के डामरीकरण का काम रोक दिया गया। इससे तिरछाखेत के ग्रामीणों में विभाग के प्रति आक्रोश है। विधायक ने कहा कि मोटर मार्ग निर्माण के लिए जल्द ही और बजट मांगा जाएगा।
विज्ञापन

तिरछाखेत ग्रामसभा में सड़क खराब होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए पूर्व में विधायक निधि और जिला योजना से 12 लाख की लागत से मोटर-मार्ग बनाने की स्वीकृति दी गई थी। ग्राम प्रधान मुन्नी देवी, पूर्व प्रधान उत्तम सिंह बिष्ट, सामाजिक कार्यकर्ता जीवन उप्रेती ने कहा कि इस सड़क के निर्माण का कार्य लोनिवि को दिया गया था। लेकिन लोनिवि ने 500 मीटर के बाद से ही डामरीकरण का कार्य रोक दिया। ग्रामीणों ने कहा कि जो सही से डामरीकरण भी नहीं किया गया है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता एबी कांडपाल ने कहा कि तिरछाखेत में एक किमी सड़क के लिए डामरीकरण की स्वीकृति हुई थी। इसमें 700 मीटर में डामरीकरण हो गया है। शेष 300 मीटर डामरीकरण में मजदूरों के घर जाने की वजह से रुका है।
विज्ञापन



मोटर मार्ग बनाने के लिए विधायक निधि और जिला योजना इनरोल मंच से 12 लाख स्वीकृत थे, उससे डामरीकरण का कार्य हो चुका है। अब जल्द ही और धनराशि मांगी जाएगी। इसके बाद मोटर मार्ग का कार्य पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजीव आर्य, विधायक नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed