फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दुग्ध उत्पादन में 14, विपणन में 4.5 फीसदी वृद्धि

दुग्ध उत्पादन में 14, विपणन में 4.5 फीसदी वृद्धि

Fri, 19 Jan 2018 02:15 AM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
दुग्ध उत्पादन में 14, विपणन में 4.5 फीसदी वृद्धि
दूध टैंकर - फोटो : SELF
हल्द्वानी। उत्तराखंड सहकारी डेरी फेडरेशन की प्रबंध कमेटी की बैठक में बताया गया कि राज्य में दुग्ध उत्पादन में 14 प्रतिशत, विपणन में 4.5 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। निर्णय लिया गया कि जल्द ही आंचल पनीर की वैक्यूम इकाई की स्थापना की जाएगी। दुग्ध समितियों में दुग्ध उपार्जन कार्यों में गतिशीलता, पारदर्शिता लाने के लिए राष्ट्रीय विकास बोर्ड आणंद (गुजरात) के सॉफ्टवेयर पर कार्य संचालन होगा ताकि उसी दिन दुग्ध संबंधी कार्यों की जानकारी अपडेट रहे।
विज्ञापन

बरेली रोड स्थित डेरी फेडरेशन कार्यालय में हुई बोर्ड की बैठक में पर्वतीय क्षेत्र के पशुपालकों की चारे की समस्या को हल करने के लिए उच्च गुणवत्ता युक्त पोषक तत्वों से परिपूर्ण साइलेज उपलब्ध कराया जाएगा, इससे उन्हें चारे की समस्या से निजात मिलेगी। पशु आहार निर्माण शाला रुद्रपुर द्वारा मशीन खरीदकर साइलेज बनाना शुरू किया जाएगा। पशु क्रय-विक्रय के लिए बाजार का संचालन होगा। पशु आहार निर्माण शाला रुद्रपुर, हरिद्वार में पशु मेलों का आयोजन किया जाएगा। पलायन रोकने के लिए किसानों को गंगा गाय, डीईडीएस योजना के तहत पशु खरीदने के लिए अनुदान पर ऋण दिलाने की योजना का लाभ दिया जाएगा। राज्य के भीतर ही पशु मेलों की व्यवस्था कर बाहरी राज्यों के पशुपालकों को आमंत्रित किया जाएगा। आंचल पशु आहार निर्माण शाला रुद्रपुर में एक स्थायी पशु बाजार बनाया जाएगा। पहले तीन महीने में चार हजार दुधारू पशु खरीदने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के सफल संचालन के लिए तकनीकी कमेटी का गठन किया गया। प्रबंध कमेटी अध्यक्ष राजवीर सिंह ने अध्यक्षता की। बैठक में मनोरमा बोहरा उपाध्यक्ष, कुंवर सिंह गुसाई, बैजंती कृपाली, चंपा रैक्वाल, प्रभा रावत, रणवीर सिंह, मो. राशिद, संजय उपाध्याय, संजय कुमार सदस्य सचिव, पीसी शर्मा सामान्य प्रबंधक प्रशासन, अजय क्वीरा, डॉ. एचएस कुटौला, डॉ. मोहन चंद्र आदि थे।
विज्ञापन


आंचल पनीर की वैक्यूम पैकिंग इकाई की स्थापना होगी
उत्तराखंड सहकारी डेरी फेडरेशन की बोर्ड बैठक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed