फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   उच्चशिक्षा निदेशालय में उपनिदेशक डा. बनकोटी ने कार्यभार संभाला

उच्चशिक्षा निदेशालय में उपनिदेशक डा. बनकोटी ने कार्यभार संभाला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
उच्चशिक्षा निदेशालय में उपनिदेशक डा. बनकोटी ने कार्यभार संभाला
हल्द्वानी। उच्चशिक्षा निदेशालय में मंगलवार को उपनिदेशक डॉ. नरेंद्र सिंह बनकोटी ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने पर डॉ. बनकोटी का अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वागत किया। प्रभारी निदेशक डा. एससी पंत ने उन्हें ज्वाइनिंग कराई। बाद में प्रभारी निदेशक ने उच्चशिक्षा की विभिन्न योजनाओं के संबंध में बैठक की। डॉ. नरेंद्र सिंह बनकोटी ने कहा कि वह सभी के सहयोग से उच्चशिक्षा विभाग को ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास करेंगे। दूसरे उपनिदेशक डॉ. दिनेश चंद्र नैनवाल ने देहरादून कैंप कार्यालय में कार्यभार संभाला है।
विज्ञापन




उच्चशिक्षा निदेशालय में उपनिदेशक डॉ. बनकोटी ने संभाला कार्र्यभार

स्थानांतरण से परेशान कर्मियों की पहुंच रही शिकायतें
हल्द्वानी। उच्चशिक्षा विभाग में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की स्थानांतरण को लेकर शिकायतें पहुंचना शुरू हो गई हैं। शिकायतों का निस्तारण करने के लिए रिव्यू कमेटी का गठन करने पर विचार किया जा रहा है। पिछले दिनों वार्षिक स्थानांतरण नीति के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालयों में तैनात तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी वर्ग के कर्मचारियों के तबादले किए गए थे। इस पर कई कर्मचारियों ने सवाल उठाए है और निदेशक को शिकायतें भेजी हैं। प्रभारी निदेशक डा. एससी पंत ने बताया कि कर्मचारियों की शिकायतों का निस्तारण करने के लिए रिव्यू कमेटी बनाई जाएगी।
विज्ञापन


सहायक लेखाकार का चार्ज एक माह में भी नहीं सौंप पाए
हल्द्वानी। उच्चशिक्षा निदेशालय में लेखाकार पद पर कार्यभार संभालने के एक माह बाद भी विरेंद्र कुमार एमबीपीजी कालेज के सहायक लेखाकार का कार्यभार नहीं सौंप सके हैं। एमबीपीजी कॉलेज के सहायक लेखाकार का कार्यभार मुख्य प्रशासनिक अधिकारी देवराम को सौंपने के आदेश महाविद्यालय के प्राचार्य डा. जीएस बिष्ट काफी समय पहले कर चुके हैं मगर कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed