{"_id":"5cf042dbbdec22077a429173","slug":"15592496736-bhimtal-news113","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरेंसिक साइंस, साइबर सिक्योरिटी और क्रिमिनोलॉजी के विषय जल्द खुलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोरेंसिक साइंस, साइबर सिक्योरिटी और क्रिमिनोलॉजी के विषय जल्द खुलेंगे
विज्ञापन
forensic science
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल (नैनीताल)। कुमाऊं विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति प्रो. केएस राणा ने बृहस्पतिवार को भीमताल के भेषज विज्ञान विभाग, बायोटेक्नोलॉजी विभाग और प्रबंधन अध्ययन विभाग के साथ कम्यूनिटी कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने जैव प्रौद्योगिकी विभाग में आगामी सत्र में एमएससी बायोकेमिस्ट्री विषय शुरू कराने और विभाग में एमपी थिएटर लगाने के निर्देश दिए।
कुलपति ने फार्मेसी विभाग और प्रबंधन अध्ययन विभाग के निरीक्षण के दौरान बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने को कहा। भीमताल के सोनगांव स्थित कम्यूनिटी कॉलेज के निरीक्षण के दौरान भूमि पर कार्यदायी संस्था द्वारा प्रस्तुत प्लान के तहत भविष्य में कार्य करने को कहा। कुलपति ने भीमताल में नियामक संस्थाओं की मांग के अनुसार आवश्यक कर्मचारियों के पदों को सृजन करने का प्रस्ताव भेजने को कहा। कुलसचिव डॉ. महेश कुमार ने कुलपति को बताया कि भीमताल में प्रस्तावित क्रिमिनोलॉजी, साइबर सिक्योरिटी, फोरेंसिक साइंस विभाग के लिए उत्तराखंड शासन ने सहमति दे दी है, लेकिन शासनादेश जारी नहीं किया गया है। कुलपति प्रो. राणा ने सभी विषयों को शासन से जल्द शासनादेश कराने की बात कही है। शिक्षणेतर कर्मचारी संघ ने कुलपति को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान डीएसबी कैंपस निदेशक प्रो. एलएम जोशी, संकायाध्यक्ष तकनीकी बीके सिंह, विभागाध्यक्ष प्रबंधन अध्ययन विभाग प्रो. एलके सिंह, प्रो. पीसी कविदयाल, जैव प्रौद्योगिकी विभागाध्यक्ष प्रो. बीना पांडे, विभागाध्यक्ष भेषज विज्ञान डॉ. अर्चना नेगी, डॉ. कुमुद उपाध्याय, डॉ. एलएम रौतेला, केसी चतुर्वेदी, प्रो. अमित जोशी, डॉ. अनीता सिंह, डॉ. महेंद्र राणा आदि थे।
फोरेंसिक साइंस, साइबर सिक्योरिटी और क्रिमिनोलॉजी के विषय जल्द खुलेंगे
कुमाऊं विवि के कार्यवाहक कुलपति ने किया कई विभागों का निरीक्षण