{"_id":"5be0a695bdec2269525f99ae","slug":"15414493217-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली के साथ ही नैनीताल में सैलानियों की आवक बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली के साथ ही नैनीताल में सैलानियों की आवक बढ़ी
Updated Tue, 06 Nov 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
नैनी झील
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। दीपावली की छुट्टी की वजह से सरोवर नगरी में इन दिनों सैलानियों की संख्या बढ़ने लगी है। सोमवार को दिनभर मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिला। सैलानियों ने नैनी झील में नौका विहार का आनंद लेने के साथ ही दर्शनीय स्थलों का भ्रमण किया।
शनिवार देर रात्रि और रविवार तड़के बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि की वजह से नगर में एकाएक ठंड बढ़ गई थी लेकिन सोमवार को दिनभर मौसम का मिला जुला असर देखने को मिला। दोपहर तक गुनगुनी धूप खिलने से राहत महसूस हुई लेकिन उसके बाद आसमान बादलों से घिरने लगा, जिससे ठंड में बढ़ोतरी दर्ज की गई। कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से संचालित केव गार्डन में 250 सैलानियों ने गुफाओं के दीदार किए तो वहीं केबिल कार से 300 सैलानी स्नोव्यू की सैर को पहुंचे। वन विभाग की ओर से संचालित जू में दिनभर में 447 सैलानी पहुंचे। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 18 तथा न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। नैनी झील नियंत्रण कक्ष के प्रभारी रमेश सिंह की मानें तो शनिवार व रविवार को तड़के हुई बारिश व ओलावृष्टि के बाद नैनी झील का जलस्तर रविवार को जहां 10 फीट ढाई इंच दर्ज किया गया था तो वहीं सोमवार को जलस्तर 10 फीट डेढ़ इंच पहुंच गया इस प्रकार जल स्तर में एक इंच की कमी दर्ज की गई।
केव गार्डन में 250 और केबिल कार से 300 सैलानी पहुंचे स्नोव्यू
नैनीताल जू में 447 सैलानियों ने उच्च स्थलीय वन्य प्राणियों के दीदार