{"_id":"5bdf5514bdec2269c41f4faa","slug":"154136292112-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडी के विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए शोध पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडी के विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए शोध पत्र
Updated Mon, 05 Nov 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। इंडियन एसोसिएशन ऑफ डर्मेटोलॉजिस्ट्स, वेनेरीयोलॉजिस्ट्स और लिप्रोलॉजिस्ट्स की ओर से आयोजित क्यूटीकॉन यूपी, उत्तराखंड-2018 कॉन्फ्रेंस का रविवार को समापन हो गया। समापन सत्र में एमडी के 63 विद्यार्थियों ने शोध पत्र प्रस्तुत किए।
कॉन्फ्रेंस में यूपी, उत्तराखंड के चर्म रोग विशेषज्ञों के साथ ही एमडी के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इसमें विद्यार्थियों ने पोस्टर दिखाए। आठ विद्यार्थियों ने अवार्ड पेपर और 55 फ्री पेपर प्रस्तुत किए। इसके आधार पर विद्यार्थियों को केंद्रीय स्तर पर पुरस्कार बांटे जाएंगे। अंतिम दिन के संबोधन सत्र में डॉ. सईद नाजिम ने आंखों के चारों ओर होने वाले काले घेरों और झुर्रियों के बारे में बताया और दवाओं के प्रयोग के तरीकों की जानकारी दी। डॉ. अंकुर तलवार ने अधिक पसीना आने के कारणों की जानकारी दी। अगले सत्र के लिए बुंदेलखंड के ओरछा में कॉन्फ्रेंस के आयोजन की जिम्मेदारी डॉ. डीसी गोविल को दी गई। इस दौरान डॉ. सुरेश तलवार, डॉ. मुकेश गिरधर, डॉ. बीर सारस्वत, डॉ. पीएस भाटिया, डॉ. सुशील चंद्रा, डॉ. डीपी शिवहरे, डॉ. अमित मदन, डॉ. सुमित कुमार आदि थे।